धर्मांतरण मामलें में दून पुलिस/STF ने 5 लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज..मुख्य अभियुक्त-अब्दुल गिरफ्तार.. सोशल मीडिया के माध्यम से युवतियों को तरह-तरह का प्रलोभन देकर पर जबरन धर्म परिवर्तन का खेल..यूपी से देहरादून तक जुड़े गिरोह के तार..

देहरादून-: यूपी एटीएस द्वारा उत्तरप्रदेश में संचालित होने वाले धर्मांतरण रैकेट का खुलासा करते हुए इसके तार देहरादून के सहसपुर क्षेत्र से जोड़े गए. मामलें की गंभीरता को देखते हुए देहरादून पुलिस और उत्तराखंड एसटीएफ ने जांच कर इस स नियोजित अपराध में शामिल 05 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.. इतना ही नहीं दून पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में देहरादून सहसपुर निवासी अब्दुल रहमान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. देहरादून एसएसपी के अनुसार धर्मांतरण का ये खेल सोशल मीडिया के माध्यम से तरह-तरह के प्रलोभन देकर युवतियों को ज़बरन धर्म परिवर्तन के लिए किया जाता था..गिरफ्तार अभियुक्त का दून कनेक्शन निकलने पर देहरादून पुलिस द्वारा छानबीन करते हुए झांसे में फंसी युवतियों के इंस्टाग्राम के।पता चला किनअलग-अलग प्रलोभन व दबाव बनाकर धर्मांतरण किया गया..ऐसे के इस गिरोह के 05 अभियुक्तों को देहरादून पुलिस और एसटीएफ़ उत्तराखंड द्वारा संयुक्त कार्यवाही में चिन्हित कर उनके खिलाफ उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है..पुलिस के अनुसार देहरादून के रानीपोखरी निवासी एक युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है.. दून पुलिस अब इस पूरे प्रकरण में गिरोह में शामिल धर्मांतरण लोगों द्वारा शिकार बनाई गई अन्य राज्यों की युवतियों को भी चिन्हित कर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा:आगामी नगर निकाय चुनाव और राष्ट्रीय खेलों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दून पुलिस ने कसी कमर…SSP देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर पुख़्ता सुरक्षा व्यवस्थाओं की करी समीक्षा..

बाईट-अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून..

धर्मांतरण के इस पूरे मामलें पर दून पुलिस कप्तान अजय सिंह और उत्तराखंड STF एसएसपी नवनीत सिंह ने 18 जुलाई 2025 को प्रेस वार्ता कर बताया कि 17 जुलाई 2025 को यू0पी0 ए0टी0एस0 द्वारा आगरा में धर्मांतरण का रैकेट संचालित होने के मामलें में न सिर्फ मुकदमा दर्ज किया गया.बल्कि पूरे प्रकरण की जानकारी साझा करते हुए, इस पूरे अपराध का मास्टरमाइंड देहरादून सहसपुर का (शंकरपुर) निवासी अब्दुल रहमान को बताया गया..देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया यूपी एसटीएफ जानकारी के अनुसार जांच में पता चला कि सहसपुर निवासी अब्दुल रहमान पूर्व में हिन्दू था.लेकिन वर्ष 2014- 15 में उसने अपना धर्म बदलकर मुस्लिम धर्म अपना लिया.इसके बाद वह अपने मकसद के अनुसार धर्मांतरण का खेल करता रहा। अब्दुल के खिलाफ यूपी एटीएस में पर्याप्त साक्ष्य होने पर उसे गिरफ्तार किया गया है.  अभियुक्त से पूछताछ में सोशल मीडिया से धर्मांतरण का रैकेट संचालित किए जाने के इनपुट मिले हैं.अब उत्तराखंड STF और दून पुलिस की एक टीम द्वारा इंस्टाग्राम पर कुछ संदिग्ध आईडी चिन्हित कर उन्हें ट्रैक डाउन किया गया हैं..उक्त सोशल मीडिया आईडी से जुड़ी हुई 5 युवतियों,जिसमें 1 गोवा, 2 यूपी व 2 दिल्ली की निवासी की जानकारी जुटाई गई हैं.जांच पड़ताल में पता चला कि जबरन धर्म परिवर्तन मामले में आरोपियों द्वारा अलग-अलग तरह का प्रलोभन व झांसा देकर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए प्रयास किया जा रहा था. आगे की कार्रवाई भी चल रही है..

यह भी पढ़ें 👉  मुठभेड़:दून अस्पताल के बाहर फायरिंग करने वाले बदमाशों के साथ दून पुलिस की मुठभेड़..दो बदमाशों को लगी गोली,अस्पताल में कराया भर्ती..SSP देहरादून मौके पर..

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दून पुलिस व उत्तराखंड STF द्वारा सम्बन्धित इन्टाग्राम आईडी की जानकारी करने पर रानीपोखरी क्षेत्र की एक युवती की जानकारी जुटाई। जांच में उक्त युवती का धर्मांतरण के आरोप में एटीएस यूपी द्वारा पकड़े गए अभियुक्त अब्दुल रहमान से कनेक्शन जुड़े होने की पुष्टि हुई। पुलिस टीम द्वारा उक्त युवती से पूछताछ कि तो उसके द्वारा इंस्टाग्राम पर सक्रिय गिरोह द्वारा धर्मान्तरण के लिए दबाव बनाए जाने की बात प्रमाणित की। वहीं युवती के परिजनों द्वारा भी बीते कुछ समय से युवती द्वारा परेशान व अपना फोन घरवालों से छिपाकर किसी से बात करने व पूछने पर कुछ मुस्लिम युवकों व युवती द्वारा विवश करने के सम्बन्ध में जानकारी दी। युवती के पिता द्वारा मामला सामने आने पर थाना रानीपोखरी में उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया व पुलिस द्वारा 5 संदिग्ध अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धरपकड़: दून अस्पताल के सामने गोलीबारी करने वाले लगभग सभी अभियुक्त गिरफ्तार..मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों का फ़रार साथी जावेद भी गिरफ्तार..

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ व दून पुलिस द्वारा मामले में उक्त युवती व संदिग्ध इंस्टाग्राम आईडी के साथ 5 और युवतियो के संपर्क में होने के चलते टीमो को उन युवतियो की जानकारी के लिए रवाना किया गया है। दून पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में धर्मान्तरण के साथ-साथ अवैध फंडिंग से सम्बन्धित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें