सुरक्षा:आगामी नगर निकाय चुनाव और राष्ट्रीय खेलों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दून पुलिस ने कसी कमर…SSP देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर पुख़्ता सुरक्षा व्यवस्थाओं की करी समीक्षा..

चुनावों के दौरान सवेंदनशील एवं अतिसवेंदनशील स्थानों पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश…

चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने के दिये निर्देश..

राष्ट्रीय खेलो के दौरान सुरक्षा में लगने वाले पुलिस बल का आंकलन कर समय से फोर्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिये निर्देश.

देहरादून: आगामी नगर निकाय चुनाव और राष्ट्रीय खेलों को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ पुलिस कार्यालय देहरादून में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस दौरान अगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत चिन्हित किये गये संवेदनशील/अति सवेंदनशील स्थानो की जानकारी लेते हुए एसएसपी द्वारा चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, साथ ही उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे अराजक तत्वों को,जो चुनाव प्रक्रिया को बाधित कर सकते है,उन्हें चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व समय से आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये.. इसके अतिरिक्त उपस्थित अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों/बूथ का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मतदान से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाये पूर्ण करवाने हेतु निर्देशित किया गया.वही चुनाव प्रक्रिया से पूर्व अवैध शराब/मादक पदार्थो की तस्करी की सम्भावना के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना क्षेत्रो में प्रभावी चैकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये..

यह भी पढ़ें 👉  स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान: भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा..

राष्ट्रीय खेलों के लिए किये गये कड़े सुरक्षा प्रबन्धों पर खास नज़र..

  वही आगामी राष्ट्रीय खेलों के लिए किये गये सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए एसएसपी द्वारा खेलों के दौरान त्रुटि रहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया.साथ ही राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन और खेल आयोजनों के दौरान विशिष्ट/अति विशिष्ट महानुभावो के जनपद में आगमन के दृष्टिगत अराजक/अवांछनीय तत्वो पर सर्तक दृष्टि रखने के सख्त निर्देश दिए गए.साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगने वाले पुलिस बल का आंकलन करते हुए समय से उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये गये..

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट: भारी बारिश के चलते अलर्ट मोड पर दून पुलिस..नदी/नालों के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत लाउड हेलर के माध्यम से नदी/नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें