काशीपुर में “आई लव मोहम्मद” जुलूस को लेकर बवाल..पथराव..कई लोग हिरासत में..स्थिति नियंत्रण कर शांति व्यवस्था बहाल..शासन ने रिपोर्ट तलब की..


उधमसिंहनगर: काशीपुर में रविवार देर रात बिना अनुमति निकाले गए “आई लव मोहम्मद” जुलूस ने शहर का माहौल गरमा दिया हैं. जानकारी के मुताबिक,बीती रात लगभग 10 बजे के आसपास अल्ली ख़ाँ इलाके में कुछ लोग अचानक सड़क पर उतर आए और हाथों में झंडे लेकर नारेबाज़ी शुरू कर दी. “आई लव मोहम्मद” लिखे झंडों और बैनरों के साथ यह जुलूस बढ़ता गया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया.हालांकि पुलिस को सूचना मिली तो तुरंत बल मौके पर पहुँचा. पुलिस अधिकारियों ने जुलूस रोकने और भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की,लेकिन स्थिति बिगड़ गई.इसी बीच कुछ युवाओं ने पुलिस दल का विरोध किया और पथराव कर दिया..पत्थरबाज़ी में पुलिस की एक गाड़ी के शीशे टूट गए और अफरा-तफरी मच गई.इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को खदेड़ा और हालात काबू में किया..

यह भी पढ़ें 👉  LPG एजेंसियों पर छापेमारी:DM  की क्यूआरटी सक्रिय..50 स्थानों पर छापेमारी,दर्जनभर सिलेंडर जब्त..विकासनगर में 12 घरेलु सिलेंडर ज़ब्त,7 गैस एजेंसियों के निरीक्षण..
Oplus_16908288

घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. ताकि किसी भी तरह की नई अशांति न हो. ASP अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जुलूस पूरी तरह अवैध था. क्योंकि इसकी अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई थी. ऐसे में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया,और उनसे पूछताछ की जा रही है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जो भी अराजकता फैलाने में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पहुँचे प्रधानमंत्री मोदी. देखिये केदारनाथ से लाइव प्रसारण...

स्थिति नियंत्रण में कर शांति व्यवस्था बहाल..

काशीपुर घटना स्थल में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, और शांति बनाए रखें.वही सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिससे माहौल और संवेदनशील हो गया है.प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट या बयान पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति: बढ़ती गर्मी के साथ,चढ़ने लगा सियासी पारा, मतगणना कल. उत्तराखंड में किसकी बनेगी सरकार, *टूटेंगे ये मिथक या रहेंगे बरकरार.…*

शासन ने रिपोर्ट तलब की..

इस घटना ने काशीपुर में साम्प्रदायिक सौहार्द पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बिना अनुमति धार्मिक जुलूस निकालने और फिर पुलिस पर पथराव करने की घटना को गंभीर मानते हुए शासन स्तर पर भी रिपोर्ट तलब की गई है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।“आई लव मोहम्मद” जुलूस की यह घटना प्रशासन की चुनौतियाँ बढ़ाने वाली साबित हुई है,और इलाके में तनाव का कारण बनी है..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें