भारी बारिश के चलते डराने लगा मसूरी का मनमोहक झरना..वीडियो..

देहरादून:मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पहाड़ो पर हो रही लगातार बारिश से पूरे उत्तराखंड में जन जीवन अस्त व्यस्त है. पर्यटन नगरी मसूरी में हो रही बारिश से लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है .जबरदस्त बरसात होने से पर्यटन स्थल केंपटीफॉल का मनमोहक झरना विकराल रूप लेकर उफान पर आ चुका है. ऐसे में एहतियातन यहां पर्यटकों की फिलहाल आवाजाही रोकी गई है. वही मालरोड पर बारिश के बाद सड़को पर जलभराव हो चुका है, जिसने पर्यटन नगरी में पर्यटको की मुश्किलों को बढ़ा दिया है .पहाड़ी इलाको में जबरदस्त बरसात के बाद तापमान में कमी आई है और ठिठुरन बढ़ गई है. मौसम विभाग ने यात्रा कर रहे लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.मौसम विभाग की माने तो 2 जून 2023 तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है जिसके बाद लोगो से एतियात बरतने को कहा गया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  पथराव करने वाले उपद्रवियों की पहचान के लिए दून पुलिस ने फ़ोटो-वीडियो जारी कर आमजन से पहचान की अपील..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें