भ्रष्टाचार पर वार: रिश्वत लेते रंगे हाथ सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल गिरफ्तार..उत्तराखंड विजिलेंस की कार्रवाई..

नैनीताल: पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिपोर्ट लगाने के नाम रिश्वत मांगने वाले उत्तराखंड पुलिस विभाग के भ्रष्टाचारी LIU सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को 2000 रुपये रिश्वत लेते रँगे हाथ विजिलेंस हल्द्वानी ने ट्रैप कर गिरफ्तार किया हैं. शिकायत से जुड़ा मामला नैनीताल के रामनगर का हैं. विजिलेंस की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर/ वाट्सएप नंबर पर रामनगर निवासी एक शिकायतकर्ता ने पासपोर्ट रिन्युअल (नवीनीकरण) रिपोर्ट लगाने के नाम पर स्थानीय LIU द्वारा 2500 रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी. विजिलेंस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों घूसखोर LIU कर्मियों के आवास में तलाशी और अन्य स्थानों में चल-अचल संपत्ति की भी जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई हैं..

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल झील में पर्यटक और नाविकों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल..

प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ने रिश्वतखोर LIU कर्मियों को किया ट्रैप 

विजिलेंस के अनुसार प्रारंभिक जांच करने पर शिकायत को सही पाया.इसके बाद ट्रैप योजना के तहत शनिवार को विजिलेंस हल्द्वानी की टीम रामनगर LIU ऑफिस पहुंची.यहाँ विजिलेंस टीम ने LIU सब-इंस्पेक्टर सौरभ राठी और हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह को शिकायतकर्ता से 2000 हजार रुपये रिश्वत लेने के जुर्म में गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक तेज तर्रार ईमानदार IPS अभिनव कुमार...

जानकारी के अनुसार गुपचुप तरीके से ट्रैप करने गई विजिलेंस टीम के समक्ष LIU सब-इंस्पेक्टर सौरभ राठी ने रुपये देने के लिए शिकायतकर्ता को गुरप्रीत की ओर इशारा किया.और फिर हेड कांस्टेबल गुरप्रीत ने पैसे लिये. लिहाजा LIU दारोग़ा और कॉन्स्टेबल को घुस लेने के जुर्म हिरासत में लिया गया..फ़िलहाल विजिलेंस हल्द्वानी की टीम दोनों रिश्वतखोर  LIU कर्मियों से पूछताछ कर उनकी आवास में तलाशी और अन्य स्थानों में चल अचल संपत्ति की भी जांच कर रही हैं.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: गणतंत्र दिवस की विशेष तैयारी शुरू…14 से 31 जनवरी तक चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान…देश भक्ति गीतों के साथ शहर को प्रकाशमान व्यवस्था के निर्देश: जिलाधिकारी दून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें