ध्यान दें:SSP देहरादून ने कुछ स्कूलों की छुट्टी को लेकर स्थिति स्पष्ट की..

देहरादून:महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर सोमवार (03नवम्बर 2025)को स्कूलों की छुट्टी को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति ना हो,इसको लेकर SSP देहरादून ने स्थिति साफ की हैं..SSP अजय सिंह ने बताया कि जनहित की अपेक्षा व अति विशिष्ट (VVIP)महानुभाव के सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत व विभिन्न स्कूलों द्वारा लगातार किए जा रहे आग्रह पर पुलिस द्वारा एक दिन का अवकाश घोषित किए जाने के अनुरोध किया गया था. ऐसे में प्रशासन द्वारा दिनाँक 03/11/2025 को VVIP कार्यक्रम मार्ग में पढ़ने वाले स्कूलों पर अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  34वें सडक सुरक्षा माह का पुलिस लाइन देहरादून में SSP देहरादून ने किया गया विधिवत शुभारंभ…सड़क सुरक्षा माह के दौरान दून पुलिस द्वारा स्कूलों/ शिक्षण संस्थानों सहित अन्य स्थानों पर समाज के हर वर्ग को प्रशिक्षण/जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति  जागरूक किया जाएगा…
Oplus_16908288

एसएसपी दून के अनुसार जनपद देहरादून में अति विशिष्ट महानुभव के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा लगातार सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत कई मार्गो पर यातायात को डाइवर्ट किया गया है, जिस संबंध में मीडिया/सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगो के मध्य जानकारी प्रसारित की गई है।

उक्त संबंध में विभिन्न विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के परिजनों द्वारा वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक डाइवर्ट/ सुरक्षा के दृष्टिगत की जा रही सघन चेकिंग से बच्चो के लाने में असुविधा व जाम में फसने अथवा अन्य रास्तों से जाने पर उनके परेशान होने की आशंका व चिंता व्यक्त की गई, तथा विभिन्न माध्यमो से लगातार अपनी आशंकाओं के संबंध में पुलिस-प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है।
दिनांक 03/11/2025 को भी वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा विभिन्न मार्गों पर बैरियर लगाकर की जा रही चेकिंग के दौरान बच्चो तथा अभिभावकों को असुविधा होने तथा कार्यक्रम मार्ग में पढ़ने वाले स्कूलों के द्वारा भी बच्चो/अभिभावकों की असुविधा को देखते हुए
जनहित की अपेक्षा व अति विशिष्ट महानुभाव के सुरक्षा मानकों की दृष्टिगत व विभिन्न स्कूलों द्वारा लगातार किए जा रहे आग्रह पर पुलिस द्वारा एक दिन का अवकाश घोषित किए जाने के अनुरोध पर प्रेषित की गई रिपोर्ट पर प्रशासन द्वारा दिनाँक 03/11/2025 को कार्यक्रम मार्ग में पढ़ने वाले स्कूलों पर अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आक्रोश: कश्मीर में बढ़ते आतंकवाद पर बजरंग दल का दून में प्रदर्शन।पाकिस्तान का पुतला फूंका, बोले घाटी में खत्म हो आतंकवाद।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें