बेख़ौफ़: दिनदहाड़े ज्वैलरी शोरूम में 5 करोड़ की डकैती से व्यापारियों में आक्रोश…हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी उठे सवाल…डकैती की घटना सीसीटीवी में कैद..

 हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रानीपुर मोड़ स्थित श्री बालाजी ज्वैलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े हुई डकैती की वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है.. घटना को लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने कहा कि रानीपुर मोड़ के इस व्यस्ततम बाजार चौक पर हर वक्त पुलिस की पिकेट रहती हैं. उसके बावजूद दिनदहाड़े आराम से बाइक और स्कूटी में सवार होकर 5 से 6 नकाबपोश बदमाश ज्वैलरी शोरूम में आते हैं,और हथियारों के बल पर गोली चलाते हुए शोरूम से करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक का सोना व जेवरात लूटकर फिर आराम से फरार हो जाते हैं…डकैती की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.बदमाशों ने पहले मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल कर शोरूम में मौजूद लोगों को असहाय कर दिया और फिर पिस्टल की नोंक पर काउंटर तोड़कर जेवरात समेट चकते बने..घटना के दौरान बदमाशों ने गोली भी चलाई. हालांकि इसमें किसी को कोई जान का नुकसान नहीं हुआ.. इस घटना के बाद व्यापारियों में खासा आक्रोश हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  आस्था:गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले...प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा...

घटना का सीसीटीवी फ़ुटेज

हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी उठ गंभीर सवाल

डकैती की इस घटना को लेकर हरिद्वार के व्यापारी और भाजपा नेता विशाल गर्ग ने आक्रोश जताते हुए कहा कि दिनदहाड़े शहर के बीचोबीच इस तरह की लूटपाट से व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है. उन्होंने बताया कि बदमाशों ने दुकान स्वामी और स्टाफ को गन पॉइंट पर रखकर सभी गहने लूट लिए..और फिर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए..विशाल गर्ग ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के बाद हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को फोन पर सूचना देने का प्रयास किया गया,लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया.हालांकि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस जरूर मौके पर पहुंच जांच शुरू की… दिनदहाड़े रानीपुर मोड़ मुख्य बाजार पर डकैती की इस घटना को लेकर हरिद्वार के व्यापारियों सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है..

यह भी पढ़ें 👉  भारत के उप राष्ट्रपति भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत SSP देहरादून ने सुरक्षा में नियुक्त पुलिस फ़ोर्स को किया ब्रीफ…ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई… उपराष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्रोन संचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध…

अपराधियों के धर पकड़ कर पुलिस जल्द केस वर्कआउट करेगी: एसएसपी हरिद्वार..

वही दिनदहाड़े डकैती की इस घटना को लेकर हरिद्वार एसएसपी प्रमेंन्द्र डोबाल ने कहा कि पुलिस जल्द ही अपराधियों की धर पकड़ कर केस वर्कआउट करेगी..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: दिल्ली का अन्तर्राज्जीय गिरोह मुन्ना गैंग आया दून पुलिस की गिरफ्त में..देहरादून में घटित अलग-अलग घटनाओं का खुलासा..दिल्ली सहित उत्तराखंड में 02 दर्जन से अधिक मुक़दमें दर्ज.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें