पासिंग आउट परेड से पहले IMA के पास जिंदा बम मिलने से मचा हड़कंप,समय रहते दून पुलिस की कार्यवाही से बड़ा हादसा टला.

देहरादून:भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड से ठीक तीन दिन पहले कोल्हूपानी क्षेत्र से लगते IMA की बाउंड्री के पीछे 7जून बुद्धवार शाम एक जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रेमनगर पुलिस सहित Bomb Disposal Squad टीम मौके पर पहुंची. जांच पड़ताल करने पर पता चला की दो सीमेंट के पिलरों के बीच एक जिंदा बम पड़ा था.बम पर 51 MM BOMB लिखा है.मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फोर्स की मदद से इलाके को खाली कराते हुए IMA प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया. उधर दूसरी तरफ पूरी तत्परता से पुलिस BDS टीम ने बम की जांच पड़ताल करते हुए समय रहते उसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर सभी को राहत दी.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग्: कल उत्तराखंड दौरे पर होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, इस जिले में तय है कार्यक्रम. *जानिए कितने बजे पहुँचेगे शाह..*
वीडियो:बम डिफ्यूज

दून पुलिस की तत्परता आयी काम

थाना प्रेमनगर पुलिस के द्वारा मौके की संवेदनशीलता को देखते हुये समय रहते आईएमए के नजदीक मिले जिंदा बम को डिफ्यूज करने के बाद सभी ने राहत की सांस ली. पुलिस की त्वरित कार्यवाही से न सिर्फ बम फटने से होने वाली जनहानि को रोका जा सका.बल्कि आगामी 10 जून 2023 को होने वाली IMA पासिंग आउट परेड से पहले एक बड़ी घटना को भी समय रहते टाला गया. इस पूरी कार्रवाई के लिए इलाकें के क्षेत्रावासियों ने देहरादून पुलिस प्रशासन की जमकर प्रशंसा की.

यह भी पढ़ें 👉  गिरफ्तारी: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 14 साल की नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने दबोचा..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें