शिकंजा: चारधाम ऑनलाइन फर्जी रजिस्ट्रेशन मामलें में एक और ट्रैवल एजेंसी संचालक दून पुलिस की गिरफ्त में..

इससे पूर्व फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रकरण में दिल्ली की एक अन्य ट्रैवल एजेंसी Legend India Holidays के संचालक को पुलिस ने जनकपुरी दिल्ली से किया था गिरफ्तार..

गिरफ्तार अभियुक्त ने महाराष्ट्र से 02 धामों के दर्शन के लिए आये 30 सदस्यीय दल को उपलब्ध कराया था फर्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन..

देहरादून/ ऋषिकेश: चार धाम फर्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मामले में दून पुलिस ने एक और ट्रैवल एजेंसी संचालक को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली के जनकपुरी के बाद अब पुलिस ने हरिद्वार की कोणार्क ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक अंकुश पुत्र पूर्ण चंद को दबोचा हैं. गिरफ्तार अभियुक्त अंकुश द्वारा महाराष्ट्र निवासी 30 सदस्यों वाले यात्री दल को दो धामों की यात्रा के लिए फ़र्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व अन्य व्यवस्था के नाम लाखों रुपए वसूले गए थे..

यह भी पढ़ें 👉  नटवरलाल: नकली गोल्ड से लोन लेने वाले उत्तर प्रदेश के 02 शातिर नटवरलाल आए दून पुलिस की गिरफ्त में…ICICI Bank में नकली गोल्ड ज्वेलरी दिखाकर लोन लेने का किया प्रयास..पूर्व में इसी तरह बैंकों से लाखों रुपये का लोन लिया..

रजिस्ट्रेशन की तारिखों में कूटरचना कर उन्हें बदला गया..

पुलिस के अनुसार  22मई 2024 को ऋषिकेश क्षेत्र में स्थित रजिस्ट्रेशन चैकिंग सेन्टर में चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों/वाहनों की चैकिंग के दौरान महाराष्ट्र से आये यात्रियों के 30 सदस्यीय दल (16 पुरुष, 14 महिलाएं) के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चैक करने पर उनके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फर्जी पाये गये.रजिस्ट्रेशन की तारिखों में कूटरचना कर उन्हें बदला गया था. इस सम्बंध में दल में आये यात्रियों से जानकारी करने पर उनके द्वारा अपने 30 सदस्यीय दल का चारधाम की यात्रा के लिये हरिद्वार की कोनार्क ट्रैवल्स से 21मई 2024 से 30 मई 2024 तक दो धामों की यात्रा के लिए रेजिस्ट्रेशन करवाना बताया गया. साथ ही उक्त फर्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को ट्रैवल एजेंसी की ओर से अभि नाम के एजेंट द्वारा उन्हें व्हाटशएप के माध्यम से उपलब्ध कराना बताया गया. इस सम्बंध में दल के साथ आये यात्री सागर नेमिनाब मगड़म द्वारा थाना ऋषिकेश में सम्बन्धित ट्रैवल्स एजेन्सी के विरूद्व दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में  धारा 420, 468, 120 बी IPC के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया..मामलें गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा संबंधित ट्रेवल एजेंसी संचालक की गिरफ्तारी के लिए दिए गए निर्देशों पर तत्काल एक टीम का गठन किया गया.इसी क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी को संचालित करने वाले व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए कोनार्क ट्रैवल्स एजेंसी संचालक अंकुश पुत्र पूर्ण चंद को 22 मई 2024 को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  होली से पूर्व आबकारी की नींद टूटी,23 पेटी चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब ज़ब्त कर तस्कर को दबोचा.कार में शराब छुपाने का विशेष केबिन..

गिरफ्तार अभियुक्त..

अंकुश पुत्र पूर्ण चंद निवासी गली नंबर 4 टीबड़ी रानीपुर मोड थाना कोतवाली रानीपुर हरिद्वार..

बरामदगी

एक मोबाइल फोन (जिस से फर्जी रजिस्ट्रेशन किया गया था)

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा को लेकर SSP देहरादून मुहिम की जारी...विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 271 और युवाओं/वाहनों चालकों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें