दुःखत: नहीं रहा देहरादून पुलिस का महत्वपूर्ण साथी अश्व “तक्षक”…सलामी के साथ दुःख प्रकट कर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजली…

..कई महत्वपूर्ण शांति व्यवस्था एंव वीवीआईपी ड्यूटी में “तक्षक”का अपना योगदान..

मृतक अश्व के निधन पर दुख प्रकट करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा अश्व तक्षक पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजली

देहरादून: कानून व्यवस्था एवं वीवीआईपी ड्यूटी में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले देहरादून पुलिस के अश्व दल में नियुक्त अश्व “तक्षक“ का पुलिस लाइन देहरादून में आकस्मिक निधन होने की दुःखत खबर समाने आयी हैं.. अश्व तक्षक के असामायिक निधन पर पुलिस लाइन में उन्हें अंतिम सलामी दी गई..इस दौरान एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा अश्व तक्षक के असामायिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजली दी..

यह भी पढ़ें 👉  नकली दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का उत्तराखंड STF ने किया पर्दाफाश..गिरफ्तारी के साथ हजारों जीवन रक्षक नकली दवाइयाँ,पैकेजिंग मशीनें..भारी मात्रा में अवैध शराब सहित आबकारी होलोग्राम/पैकिंग भी बरामद...

जानकारी में अनुवाद अश्व “तक्षक” वर्ष 2023 में देहरादून पुलिस के अश्व दल का हिस्सा बने थे.अपनी सेवा के दौरान अश्व “तक्षक” द्वारा कई महत्वपूर्ण समय में शान्ति व्यवस्था एवं वीवीआईपी ड्यूटियों में अपना योगदान दिया गया था..शक्तिमान की तरह अश्व “तक्षक” को भी उनके ड्यूटी योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: 18 संगीन मुकदमों का फ़रार इनामी हिस्ट्रीशीटर चढ़ा उत्तराखंड एसटीएफ के हत्थे..पहचान छिपाकर देहरादून प्रेमनगर के इस इलाकें में पनाह लिए छुपा था.   

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें