शिकंजा: 18 संगीन मुकदमों का फ़रार इनामी हिस्ट्रीशीटर चढ़ा उत्तराखंड एसटीएफ के हत्थे..पहचान छिपाकर देहरादून प्रेमनगर के इस इलाकें में पनाह लिए छुपा था.   

देहरादून: इनामी व लंबे समय से फरार कुख्यात अपराधियों की धरपकड़ के क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी हैं..18 संगीन मुकदमों में फरार चल रहे भगोड़े इनामी हिस्ट्रीशीटर को उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून के प्रेमनगर बिदोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि अभियुक्त काफी समय से इस इलाकें में अपनी पहचान छुपा कर पनाह लिए हुए था.. 25000 का इनामी अभियुक्त दीपक सैनी मूल यूज से जनपद हरिद्वार जिले का रहने वाला हैं.जानकारी के अनुसार उत्तराखंड एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल द्वारा अपनाए गए मैनुअली सूचना और मुखबिर तंत्र के बिछाए गए जाल में अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई..

उत्तराखंड STF एसएसपी आयुष अग्रवाल ने गिरफ्तार किए गए इनामी अपराधी के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि आरोपी अभियुक्त दीपक सैनी के विरुद्ध जनपद हरिद्वार के थाना भगवानपुर, लक्सर, गंगनहर व उत्तर प्रदेश के थाना नागल में लगभग 18 मुक़दमें पंजीकृत हैं. अभियुक्त थाना भगवानपुर से शातिर हिस्ट्रीशीटर भी है. अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बीते 11 मार्च 2024 को दूसरे पक्ष पर अन्धाधुन फायर किये गये थे.इस वारदात में गौतम नाम का युवक घायल हो गया था. जिस सम्बन्ध में थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार में अभियुक्तगणों के विरूद्ध धारा 307/147/148/149/504/506 IPC में मुक़दमा पंजीकृत हुआ था. उक्त अभियोग में वांछित हिस्टीशीटर अभिo दीपक सैनी अपनी गिरफतारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था और अभियुक्त के ऊपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा 25000/- रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था. अभियुक्त काफी शातिर किस्म का अपराधी है और अपने फोन का उपयोग भी नही कर रहा था.ऐसे में एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा मैन्युअल सूचनाओं के आधार पर इसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहे थे.इसी क्रम के  एसटीएफ टीम द्वारा वांछित ईनामी अभियुक्त को देर रात देहरादून के विदौली थाना प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच फिर मुठभेड़..

गिरफ्तार अभियुक्त. 

दीपक सैनी पुत्र सौराज सिंह निवासी ग्राम प्रेमराजपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष 

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

1. मु अ सं 530/19 धारा 323 504 506 थाना भगवानपुर 

यह भी पढ़ें 👉  चेकिंग के दौरान सिपाही पर जानलेवा हमला कर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास..तत्काल कार्यवाही कर दून पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अवैध पशु तस्कर गिरोह के हमलावर अभियुक्त को दबोचा.. 03 तस्कर फरार..तलाश जारी..

2. मु अ सं 252/19 धारा 147, 148 ,149 ,307 324 ,504, 506 आईपीसी थाना लक्सर

3. मु अ सं 353/20 धारा 147, 148, 149, 504 ,307 ,323 ,506 ,188 आईपीसी

4. मु अ सं 457/20 धारा   307 ,342, 506, 34 आईपीसी थाना भगवानपुर

5. मु अ सं 458/20 धारा 365 आईपीसी थाना भगवानपुर 

6. मु अ सं483/20 धारा 336, 506 506 आईपीसी भगवानपुर

7. मु अ सं 400/491 धारा 25 आर्म्स एक्ट  थाना भगवानपुर

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के फ़र्जी हस्ताक्षर कर नकली नियुक्ति पत्र देने मामलें में मुकदमा दर्ज..

8. मु अ सं 290/17 323 325 452 504 305 आईपीसी थाना भगवानपुर

9. मु अ सं 129/17धारा  3 गुंडा एक्ट थाना भगवानपुर 

10. मु अ सं 35/20 धारा 147 148 149 324 504 506 आईपीसी थाना भगवानपुर

11. मु अ सं 44/20 3 गुंडा अधिनियम थाना भगवानपुर

 12.  मु अ स 63 /21 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना भगवानपुर

   13.  मु अ स 659/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना भगवानपुर

14. मु अ स 454/22 धारा 147 148 149 366 323 506 आईपीसी थाना थाना गंगनहर

15. 661 पटेल 22 धारा 25 बटे तीन आर्म्स एक्ट धारा थाना गंगानगर

16. मु अ स 277/18 धारा 506 आईपीसी

17. मु अ स 374/18 धारा 3 गुंडा act थाना भगवानपुर

18. मु अ स 200/2023 धारा 307,147,148,149,120 बी आईपीसी थाना नागल सहारनपुर up .

खबर सनसनी डेस्क

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर सनसनी के संग। www.khabarsansani.com

सम्बंधित खबरें