नशे में टल्ली होकर थानाध्यक्ष राजपुर ने कई वाहनों को मारी टक्कर.बदसलूकी भी..SSP देहरादून ने तत्काल आरोपी थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड..राजपुर थाने में मुक़दमा भी दर्ज..

SSP दून बोले- कानून सबके लिए बराबर है, अपराध करने वाला चाहे पुलिस वाला ही क्यों ना हो,उसके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज होगा और सख्त कार्रवाई भी होगी..

देहरादून: जब जनता को सुरक्षा देने वाली पुलिस ही लापरवाह और गैरजिम्मेदाराना होकर लोगों के लिए जान की मुसीबत बन जाये तो इसे क्या कहेंगे..जिहाँ ऐसा ही हैरान-परेशान करने वाला एक मामला देहरादून के राजपुर क्षेत्र से सामने आया है.जहां में नशे टल्ली होकर थानाध्यक्ष राजपुर शैंकी सिंह द्वारा सड़क पर गैरजिम्मेदाराना तरीक़े से वाहन चलाकर एक साथ कई वाहनों को टक्कर मारने और बदसलूकी का आरोप सामने आया हैं. पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी देहरादून द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपी थानाध्यक्ष राजपुर- शैंकी सिंह को न सिर्फ तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया,बल्कि उसके खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा भी दर्ज किया गया. ऐसा पहली बार देखा गया कि एक थाने का इंचार्ज सड़कों पर नशे में धुत होकर सड़को पर लोगों की जान लेने में आमादा हो,और उसी इंचार्ज के खिलाफ उसी के थाने में मुकदमा दर्ज किया गया हो. एसएसपी देहरादून ने इस मामले में कहा कि कानून सबके लिए बराबर है,इसलिए अपराध करने वाला चाहे पुलिस वाला ही क्यों ना हो,उसके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज होगा और सख्त कार्रवाई भी होगी.

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिबंध: तीर्थ नगरी के सभी डिपार्टमेंटल स्टोर होंगे बंद..31 मार्च के बाद नहीं होगी इन स्टोर्स से शराब की बिक्री !..

वायरल वीडियो घटना स्थल..

SSP के निर्देश पर SP सिटी आरोपी SO का मेडिकल कराते..

पुलिस जानकारी के अनुसार राजपुर रोड पर एक्सीडेंट का एक वायरल वीडियो का एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया,वीडियो में SO राजपुर की प्रथम दृष्टया वीडियो में देखने पर सरकारी कर्मचारी होते हुए गलत आचरण और एक्सीडेंट करने पर तत्काल प्रभाव से थानाअध्यक्ष राजपुर को एसएसपी देहरादून द्वारा निलंबित किया गया है.
उक्त प्रकरण में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित के विरुद्ध मुक़दमा पंजीकृत करने के आदेश एसएसपी द्वारा दिए गए हैं।
उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल थानाअध्यक्ष कालसी को अब थानाध्यक्ष राजपुर के पद पर नियुक्त किया गया हैं. उक्त प्रकरण में एसएसपी द्वारा एसपी सिटी देहरादून को निर्देशित किया गया है कि SO या अन्य लोग जो संलिप्त का मेडिकल कराकर नियमअनुसार कार्रवाई करते हुए समस्त प्रकरण की सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी लेते हुए प्रकरण की गहनता से जांच के निर्देश दिए गए हैं..

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव में मतदान जागरूकता को लेकर देहरादून-DM/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपनी टीम के साथ युद्धस्तर पर झोंकी ताकत...अपील-देश के कल में हमारी भागीदारी,19 अप्रैल को चलो करें वोट डालने की तैयारी: सोनिका,जिला निर्वाचन अधिकारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें