प्रतिबंध: तीर्थ नगरी के सभी डिपार्टमेंटल स्टोर होंगे बंद..31 मार्च के बाद नहीं होगी इन स्टोर्स से शराब की बिक्री !..

अवैध मादक पदार्थों पर मंत्री अग्रवाल सख्त,पुलिस अधिकारियों की बुलाई बैठक..

जिस क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थों की होगी तस्करी,वहां के चौकी प्रभारी होंगे जिम्मेदार:मंत्री अग्रवाल.

देहरादून: ऋषिकेश तीर्थनगरी के डिपार्टमेंटल स्टोर 31 मार्च के बाद बंद होंगे. कैबिनेट मंत्री डा.प्रेमचंद अग्रवाल ने धार्मिक स्थलों की अस्मिता को बचाए रखने के लिये मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखी थी. जिसका संज्ञान लेकर कैबिनेट में 31 मार्च के बाद ऋषिकेश और हरिद्वार के डिपोर्टमेंटल स्टोर्स को बंद करने का निर्णय लिया गया है. अब इसी क्रम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर मंत्री डा. अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई..

यह भी पढ़ें 👉  दबंग एक्शन:देहरादून के सबसे बड़े टैक्स बकायेदारों पर डीएम का बड़ा एक्शन..12 करोड़ के टैक्स बकायेदार प्रदीप अग्रवाल की 16 करोड़ 21 लाख में सम्पति नीलाम कर की वसूली..रसूख और उंची पहुंच के दबाव 03 वर्षों से लम्बित थी वसूली: प्रशासन...

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री डा. अग्रवाल ने अवैध शराब बिक्री पर पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगे. पुलिस अधिकारी द्वारा नियमित रूप से शराब तस्करी पर कार्रवाई की बात कही गई. जिस पर मंत्री डा.अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया में आए दिनों अवैध रूप से शराब बिक्री की घटना सामने आ रही है,ऐसे में पुलिस की अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई संदेहास्पद है.डा. अग्रवाल ने कहा कि आज अवैध शराब की होम डिलीवरी हो रही हैं. युवाओं का भविष्य चरस, गांजे,अफीम जैसे मादक पदार्थों की चपेट में आकर खत्म हो रहा है. डा. अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि जिस पुलिस चौकी के कार्यक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री होगी। संबंधित क्षेत्र के चौकी प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  सख्ती: बाइक स्टंटबाज़ों के सिर से दून पुलिस ने उतारा स्टंट बाज़ी का भूत.. जान जोखिम में डालकर सरेआम बीच सड़क खतरनाक स्टंट का खेल..SSP देहरादून को मिली सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई..

इस अवसर पर एसपी देहात ऋषिाकेश ग्रामीण जया बलूनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, कोतवाल ऋषिकेश राजेंद्र सिंह खोलिया, आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट, थाना प्रभारी रायवाला बीएल भारती, थाना प्रभारी रानीपोखरी विकेंद्र कुमार, एसएसआई विनोद कुमार, चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल, मनोज रावत, विनय शर्मा, एलआईयू से विपिन गुसाईं आदि उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें 👉  जनहित से जुड़े विषयों पर लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं..DM Act  में होगी कार्यवाहीःDM…NH अधिकारियों के गोलमोल जवाब देने पर डीएम ने लगाई फटकार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें