सत्यापन जरूरी: पटेलनगर में दून पुलिस का बड़ा एक्शन: 45 भवन स्वामियों पर चला चालान का डंडा, ₹4.50 लाख का जुर्माना ठोका..

300 किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, 15 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों की भी जांच

नियमों की अनदेखी पर 45 भवन स्वामियों के चालान, ₹4.50 लाख का जुर्माना..

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया..अभियान के तहत ब्रह्मपुरी, लोहियानगर, आईएसबीटी और ट्रांसपोर्ट नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में हॉस्टल, पीजी, होम स्टे और अन्य स्थानों पर रहने वाले किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों की जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पं.गोविंद बल्लभ पंत के 139वीं जयंती देहरादून सिद्धोवाला कारागार में हर्षोल्लास से मनाया गया ...जेल अधिकारियों एवं कार्मिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया..

300 व्यक्तियों का सत्यापन, 15 आरोपियों की भौतिक जांच

पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान लगभग 300 किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। इसके साथ ही पूर्व में आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे, मामलों में प्रकाश में आए और जमानत पर चल रहे 15 अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन भी किया गया। पुलिस ने इन व्यक्तियों को भविष्य में किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  34वें सडक सुरक्षा माह का पुलिस लाइन देहरादून में SSP देहरादून ने किया गया विधिवत शुभारंभ…सड़क सुरक्षा माह के दौरान दून पुलिस द्वारा स्कूलों/ शिक्षण संस्थानों सहित अन्य स्थानों पर समाज के हर वर्ग को प्रशिक्षण/जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति  जागरूक किया जाएगा…

सत्यापन नहीं कराने वाले भवन स्वामियों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान किरायेदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन नहीं कराने सहित अन्य अनियमितताएं सामने आने पर पुलिस ने 45 भवन स्वामियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत चालान की कार्रवाई की। इन पर कुल 4 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

एसएसपी के निर्देश पर जारी रहेगा अभियान

देहरादून पुलिस का उद्देश्य बाहरी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करना, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। पुलिस ने भवन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों, घरेलू सहायकों और अन्य व्यक्तियों का नियमानुसार सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने में मदद मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  IIT रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं सहनशीलता विषय पर कार्यशाला को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित..उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप,भूस्खलन, बादल फटना, अतिवृष्टि, हिमस्खलन एवं वनाग्नि को समयबद्ध तैयारी एवं सामूहिक प्रयासों से कम किया जा सकता है:मुख्यमंत्री..

दून पुलिस की अपील: किरायेदारों का सत्यापन कराएं, नियमों का पालन करें और सुरक्षित देहरादून बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें