मौसम की मार: बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, सूचना मिलते ही किसानों के बीच पहुंचे CM धामी..किसानों से सीधा संवाद, अधिकारियों को नुकसान का तत्काल आकलन कर समयबद्ध राहत देने के निर्देश..

खराब मौसम के बावजूद बाजपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रभावित खेतों का किया हवाई सर्वेक्षण और स्थलीय निरीक्षण..

बाजपुर:उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुई भीषण ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित किसानों के बीच पहुंचकर हालात का जायजा लिया। हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने खराब मौसम के बावजूद अपने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड DGP अशोक कुमार ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा. आपदा के दौरान बेहतर कार्य मे लगे पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित. 26जनवरी को दिए जायँगे पदक...

मुख्यमंत्री धामी ने सबसे पहले हेलीकॉप्टर से ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद बाजपुर में उतरकर प्रभावित खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान किसानों ने उन्हें फसलों को हुए नुकसान और अपनी परेशानियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

नुकसान का तत्काल आकलन करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का विस्तृत सर्वेक्षण कर नुकसान का आकलन प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Good News: रक्षाबन्धन पर बहनों को दून पुलिस का तोहफा..101 खोये मोबाइलों को वापस कर चेहरों पर लौटाई मुस्कान..17 लाख क़ीमत के 101 मोबाइल फोन रिकवर..

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। नुकसान के आकलन से लेकर राहत उपलब्ध कराने तक पूरी प्रक्रिया तत्परता और संवेदनशीलता के साथ पूरी की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ये भी ज़रूरी:SSP देहरादून के निर्देशन में शैक्षिक संस्थानों के पास तम्बाकू,गुटखा,सिगरेट, बीड़ी विक्रय करने वालों पर दून पुलिस ने कसा शिकंजा..

आपदा की घड़ी में किसानों के साथ सरकार: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के हितों की रक्षा करना और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।बाजपुर में ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद अब किसानों की निगाहें फसलों के नुकसान के आकलन और नियमानुसार मिलने वाली राहत पर टिकी हैं।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें