मुख्यमंत्री धामी ने रेशमा बिष्ट की तलाश के प्रकरण में आवश्यक सहायता का दिया आश्वासन..लापता रेशमा की तलाश के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश..

संवेदनशील प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र निवासी श्रीमती रेशमा देवी के लापता होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उनके परिजनों को आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेशमा की तलाश के लिए शासन स्तर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी टिहरी से फोन पर वार्ता कर प्रकरण की जानकारी ली तथा रेशमा की तलाश के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर:नकल माफियाओं पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक…विज्ञान एंव प्रोद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत CSIR द्वारा आयोजित SO व ASO पद की ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड.. संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी..SSP देहरादून ने स्वयं मामलें का संज्ञान लेते हुए मौके पर जाकर की कार्रवाई..

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के लापता होने का मामला परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक और संवेदनशील होता है। ऐसे मामलों में पुलिस एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध तकनीकी एवं वैज्ञानिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर तलाश एवं जांच की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  राहत: पेट्रोल डीजल के दामों में राहत है बाद. सरसो ओर रिफाइंड के दामों में कमी. जानिए कितने हुए दाम ...

मुख्यमंत्री श्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रकरण में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए रेशमा की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच एवं तलाश की कार्रवाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा परिजनों को जांच की प्रगति से भी अवगत कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग्: *ओम गोपाल को हाथ का साथ, BJP को बड़ा झटका*. नरेंद्र नगर सीट से कांग्रेस लगा सकती है दाव, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की बढ़ सकती है मुश्किलें...

मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस संवेदनशील प्रकरण में आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी और रेशमा की तलाश के लिए सभी संभावित प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेशमा की सकुशल तलाश के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास सुनिश्चित किए जाएं।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें