मुख्यमंत्री धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई एवं शुभकामनाएं..

मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट..

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहें.

यह भी पढ़ें 👉  गोलीकांड खुलासा: बंजारा वाला क्षेत्र में युवक को गोली मारने घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा...वारदात में शामिल अभियुक्तों में से एक गिरफ्तार...युवती बनी दो पक्षों के बीच रंजिश की वजह..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आर्य अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से संसद में उत्तराखंड की जनभावनाओं और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कश्मीरी युवकों पर हमला करने वाले को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक़..मुकदमा दर्ज,मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार..कार्यवाही ज़ारी..पुलिस के त्वरित एक्शन पर कश्मीरी परिवारजनों ने SSP देहरादून और उत्तराखंड पुलिस का आभार प्रकट किया..

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि आर्य प्रदेश के विकास को नई गति देने तथा राज्य की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायहित पुलिसिंग पर जोर देते हुए SSP देहरादून की दो-टूक चेतावनी..मुकदमों की पैरवी में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त..सभी कोर्ट पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक कर नए सिरे सख़्त दिशानिर्देश…

मुख्यमंत्री ने आर्य के सफल एवं उज्ज्वल संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके प्रयासों से उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें