न्यायहित पुलिसिंग पर जोर देते हुए SSP देहरादून की दो-टूक चेतावनी..मुकदमों की पैरवी में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त..सभी कोर्ट पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक कर नए सिरे सख़्त दिशानिर्देश…

लापरवाही बरतने वाले पैरोकार होंगे दंडित..

कोर्ट में विचाराधीन मुकदमों में सभी गवाहों के समय से बयान और सबूतों को सुनिश्चित कराने के कड़े निर्देश: SSP दून..

देहरादून: न्यायहित पुलिसिंग पर जोर देते हुए SSP देहरादून ने कोर्ट में मुकदमों की पैरवी में लापरवाही बरतने वाले पैरोकारों को दो-टूक शब्दों में चेतावनी दे डाली है.उन्होंने कहा कि मुकदमों में कोर्ट पैरवी के दौरान किसी तरह की शिथिलता अथवा नजरअंदाज वाली शिकायतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा..न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों में सभी गवाहों के समय से बयान सुनिश्चित कराने और केस से जुड़े ठोस साक्ष्य व सबूतों को प्रभावी ढंग से कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करना ही सबसे बड़ी हमारी प्राथमिकता हैं.इस मामलें में किसी भी तरह की कोताही बरतने वाले पैरोकारों के खिलाफ सख़्त विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. रविवार देहरादून के अलग-अलग न्यायालय में नियुक्त कोर्ट पैरोंकारों के साथ मीटिंग कर एसएसपी अजय सिंह सभी थानों के मुकदमों की समीक्षा बैठक की.इस दौरान उन्होंने इस विषय में जनहित के मध्य नजर न्यायहित पुलिसिंग पर जोर देते हुए कोर्ट पैरवी पर नए सिरे से कड़े दिशानिर्देश पारित किए..

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदार के द्वार, पहुंचे सरकार, र्निर्माण कार्यो का लिया जायजा. तीर्थ पुरोहितों वार्ता, देवस्थानम बोर्ड पर थमी रार...

विचाराधीन मुकदमों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक: एसएसपी 

पुलिस जानकारी के अनुसार 01 दिसम्बर 2024 को एसएससी देहरादून द्वारा देहरादून के विभिन्न न्यायालयों में नियुक्त कोर्ट पैरोकारों की मीटिंग ली गयी. इस दौरान उन्होंने सभी पैरोकारों के कॉज रजिस्टर चैक किये.इस दौरान एसएसपी अजय सिंह  द्वारा सभी कोर्ट पैरोकारों को न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों में सभी गवाहों के समय से न्यायालय के समक्ष बयान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए.ताकि विचाराधीन मुकदमों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जा सके. साथ ही उपस्थित सभी कर्मचारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि कार्य के प्रति लापरवाही अथवा शिथिलता बरतने संबंधित किसी भी शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जायेगा.उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि इस विषय में कोताही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी..

यह भी पढ़ें 👉  अपराध: पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को, उत्तराखंडSTF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार,

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें