बाबा केदार के द्वार, पहुंचे सरकार, र्निर्माण कार्यो का लिया जायजा. तीर्थ पुरोहितों वार्ता, देवस्थानम बोर्ड पर थमी रार…

केदारनाथ

मुख्यमंत्री धामी ने आज बाबा केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदार जी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।साथ ही 5 नवम्बर को प्रधानमन्त्री मोदी के केदारनाथ आगमन के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के प्रतिनिधियों से भी वार्ता की। बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जायेगी। हम सकारात्मक, धनात्मक और विकासात्मक दृष्टिकोण से चारधाम, पंडा, पुरोहित और पुजारी समाज के सम्मान तथा धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रहित से जुड़ी बड़ी ख़बर: मानव जीवन बचाने में देहरादून SSP की बड़ी कार्रवाई…रेडियोएक्टिव पदार्थ एवं खतरनाक उपकरणों की ख़रीद-फ़रोख़्त का पर्दाफाश..यूपी-दिल्ली और एमपी के पांच अभियुक्त गिरफ्तार.. जांच पड़ताल में जुटी राष्ट्रीय एजेंसी..

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की बाबा केदार के प्रति विशेष आस्था और श्रद्धा है। उनका उत्तराखण्ड को दुनिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विकसित करने का विजन है। पूरी दुनिया के लोग यहां आध्यात्मिक शांति के लिए आएंगे। आधुनिक इतिहास में पहली बार इतने बङे पैमाने पर केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण के काम हो चुके हैं। दूसरे चरण के काम शुरू हो रहे हैं। आदि गुरू शंकराचार्य जी की समाधि का लोकार्पण करने के साथ ही उनकी प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के घंटाघर क्लॉक टावर में चोरी की ख़बर झूठी निकली… FSL सहित तीन जांच एजेंसी की जॉइंट इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट से हुआ खुलासा…सभी क़ीमती सामान सुरक्षित..जांच रिपोर्ट अनुसार बीते फरवरी के बाद से क्लॉक टावर का ताला तक नहीं खुला: SSP देहरादून..

मुख्यमंत्री के केदारनाथ दौरे में उनके साथ कैबिनेट मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल भी केदारधाम पहुचे थे।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें