पर्याप्त मात्रा में घरेलू LPG गैस उपलब्ध..देहरादून जिला प्रशासन ने बनाई “डोर टू डोर” सप्लाई सुनिश्चित करने की व्यवस्था…क्यूआरटी टीम हर क्षेत्र की निगरानी में जुटी..

जिला प्रशासन की क्यूआरटी की बड़ी कार्रवाई; लक्कड़घाट ऋषिकेश में एक दुकान से बरामद किए 135 व्यावसायिक सिलेंडर…मुकदमा दर्ज

देहरादून : घरेलू रसोई गैस (LPG)पर्याप्त मात्रा में देहरादून जनपद में उपलब्ध है, इस बात की जानकारी आधिकारिक रूप देहरादून जिला प्रशासन द्वारा सामने आई है.इसी क्रम में देहरादून जिला प्रशासन द्वारा अब डोर टू डोर (होम डिलीवरी) सुनिश्चित करने के लिए बाकायदा क्यूआरटी टीम हर क्षेत्र में गठित की गई है..वही ज़िला प्रशासन की क्यूआरटी टीम द्वारा बड़ी कार्रवाईं करते हुए ऋषिकेश के लक्कड़घाट में एक दुकान से 135 व्यावसायिक सिलेंडर बरामद किये… प्रशासन की टीम में तत्काल ही आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  Good News:उत्तराखंड पुलिस विभाग में हेड-कॉस्टेबलों को प्रमोशन का तोहफ़ा...पुलिस मुख्यालय ने जारी किये पदोन्नति आदेश…

जिला प्रशासन जानकारी के अनुसार एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत्प्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है. क्यूआरटी टीम आज (17 मार्च 2026)क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी..
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व के के मिश्रा कन्ट्रोलरूम से जिले में गैस वितरण, आपूर्ति की मॉनिटिरिंग जनमानस की समस्या के निस्तारण हेतु निगरानी बनाए हुए है.
जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से 05 बजे तक कुल 35 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोल रूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 12004 अधिक उपभोक्ताओं कोे घरेलू तथा 136 अपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 75 हजार के लगभग बैकलॉग है। एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, तथा मांग के अनुसार लोड बढाने के निर्देश कम्पनियों को दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नकली दवा फैक्ट्री प्रकरण में दून पुलिस की दिल्ली में छापेमारी.20 लाख कीमत की लगभग डेढ लाख नकली टैबलेट्स व कैप्सूल्स जब्त..करोडों में नकली दवाइयों को खरीदने व सप्लाई करने से सम्बन्धित कम्पनियों के दस्तावेज बरामद....रैकेट में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा: SSP- देहरादून..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें