नकली दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का उत्तराखंड STF ने किया पर्दाफाश..गिरफ्तारी के साथ हजारों जीवन रक्षक नकली दवाइयाँ,पैकेजिंग मशीनें..भारी मात्रा में अवैध शराब सहित आबकारी होलोग्राम/पैकिंग भी बरामद…

नकली दवाओं का बुलंदशहर (यूपी)निवासी,संचालक गिरफ्तार. हरियाणा से शराब तस्करी कर उत्तराखंड में अवैध शराब का धंधा भी ..

उधम सिंह नगर:- नकली दवाइयां के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए उत्तराखंड एसटीएफ ने बाजपुर स्थित कोविल बायोटैक (प्लॉट संख्या F-13 एवं F-14, औद्योगिक क्षेत्र) पर छापेमारी कर नकली एवं अपमिश्रित औषधियों के अवैध निर्माण का भंडाफोड़ किया है.इस दौरान एक गिरफ्तारी के साथ फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान हजारों/लाखों की संख्या में जीवन रक्षक नकली दवाइयां से लेकर ब्रांडेड कंपनियों के पैकेजिंग सामान क़ो बरामद किया है.इतना ही नहीं इसी छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब,आबकारी के होलोग्राम सहित पैकिंग की सामग्री भी बरामद हुई है..STF के अनुसार बरामद की गई दवाइयाँ (01 लाख टेबलेट,15 हजार सिरप बोतलो) को लोग अम्लता (एंटासिड), जीवाणु संक्रमण (एंटीबायोटिक), दर्द एवं सूजन, नसों के दर्द (न्यूरोपैथिक पेन), प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं, कैल्शियम एवं विटामिन की कमी और रक्तवर्धक (आयरन) सप्लीमेंट उपचार की नकली दवाएं बरामद हुई.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: पहाड़ के बेरोजगारों को ठगने वाले लोगों पर SSP देहरादून की टेड़ी नजर..विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले कंसल्टेंसी फर्म में दून पुलिस की छापेमारी... पासपोर्ट के अलावा फ़र्ज़ी वर्क वीजा जैसे कई दस्तावेज बरामद….कंसल्टेंसी फर्म के संचालक पति-पत्नी सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तेज़..

STF के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान धीरेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह, निवासी जनपद बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।जांच में पाया गया कि अभियुक्त बिना किसी वैध औषधि निर्माण लाइसेंस के आयुर्वेदिक/फूड लाइसेंस की आड़ में STADMED, Macleods, Intas, Sun Pharma सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से नकली एलोपैथिक दवाइयाँ एवं जीवन रक्षक औषधियों का निर्माण एवं पैकेजिंग कर बाजार में सप्लाई कर रहा था.अभियुक्त की निशानदेही पर एनएच-74 स्थित गोदाम की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में तैयार नकली दवाइयाँ, पैकिंग सामग्री के अलावा अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई है.पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर हरियाणा से अवैध शराब मंगाकर उत्तराखण्ड में सप्लाई करना स्वीकार किया गया..

उत्तराखंड STF एसएसपी अजय सिंह के अनुसार एसटीएफ कुमाऊँ यूनिट एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर के बाजपुर स्थित कोविल बायोटैक (प्लॉट संख्या F-13 एवं F-14, औद्योगिक क्षेत्र) पर छापेमारी कर नकली एवं अपमिश्रित औषधियों के अवैध निर्माण का भंडाफोड़ किया गया है.गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बाजपुर में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 338(3), 276, 277, 278, 318, 319 एवं 336 के अन्तर्गत मुक़दमा दर्ज किया गया है। वही अवैध शराब की बरामदगी के संबंध में उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत भी पृथक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  अब प्रत्येक सप्ताह मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 में आने वाली शिकायतों का होगा समाधान:DGP.. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशभर की पुलिस से समीक्षा बैठक कर दिए गए दिशा निर्देश..

STF एसएसपी के अनुसार एसटीएफ उत्तराखण्ड जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के जीवन से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है. इस प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी है..

गिरफ्तार अभियुक्त
धीरेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह, निवासी जनपद बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश)

🔷 मुख्य बरामदगी :

नकली एलोपैथिक दवाइयाँ
▪️ ALKASOL – 2,400 बोतलें
▪️ CEFIFINE-200 – 11,200 टैबलेट
▪️ VELTAM – 76 बॉक्स (फैक्ट्री) एवं 02 पेटियाँ (गोदाम)
▪️ NIMUFIN – 5,250 टैबलेट (525 स्ट्रिप)
▪️ SUNCLAV – 2,100 स्ट्रिप
▪️ RUBIRED SUSPENSION – 32 पेटियाँ (1,600 बोतलें)
▪️ OSTOCALCIUM B12 SUSPENSION – 239 पेटियाँ (9,560 बोतलें)
▪️ VELTAM PLUS – 36,000 टैबलेट (03 पेटियाँ)
▪️ GABAPIN – 28,500 टैबलेट
▪️ SOMPRAZ – 2,100 टैबलेट

यह भी पढ़ें 👉  मानवता शर्मसार: मसूरी सड़क किनारे ठंड में नवजात शिशु लावारिस अवस्था में बरामद,मित्र पुलिस ने रेस्क्यू कर दिया जीवनदान...

अवैध अंग्रेजी शराब एवं आबकारी सामग्री
▪️ MacDowell No.1 – 1,632 क्वार्टर

▪️ III RCS (चंडीगढ़ मार्क) – 1,016 बोतलें
▪️ MacDowell के ढक्कन – 500 नग
▪️ MacDowell के रैपर – 07 बंडल
▪️शराब की कांच के खाली नये क्वार्टर – 1000
▪️ उत्तराखण्ड राज्य आबकारी के होलोग्राम/सील – 03 बंडल

अन्य बरामदगी
▪️ ALKASOL के प्रिंटेड लेबल
▪️ RUBIRED SUSPENSION की प्रिंटेड फॉयल
▪️ GABAPIN-100 की प्रिंटेड फॉयल का 01 रोल
▪️ नकली दवाइयों के निर्माण एवं पैकेजिंग में प्रयुक्त एस.एस. टैंक, फिलिंग मशीन, सीलिंग मशीन, लेबलिंग मशीन सहित अन्य उपकरण।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें