बड़ी ख़बर: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा में हुआ भूस्खलन से बड़ा हादसा..03 की मौत,08 श्रद्धालुओं को SDRF ने समय रहते किया रेस्क्यू..

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग के चीड़वासा में रविवार सुबह जबरदस्त लैंडस्लाइड (भूस्खलन) से बड़ा हादसा हुआ.इस भूस्खलन मलवे की चपेट में कई श्रद्धालु आ गए,जिनमें से 03 लोगों की मौके पर मौत हो गई.जबकि 08 श्रद्धालुओं को समय रहते SDRF राहत दल ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया. मृतकों के शवों को मलवे से निकाल कर SDRF ने रुद्रप्रयाग पुलिस के सुपुर्द कर दिया हैं.

मृतकों का विवरण:-

  1. नाम -किशोर अरुण पराटे पता नागपुर महाराष्ट्र उम्र 31 वर्ष साथ मे निखिल निम्बाजी.
  2. नाम -सुनील महादेव काले, उम्र 24 पता महाराष्ट्र जालना जिला साथ मे प्रमोद महादेव.
  3. नाम – अनुराग बिष्ट, पता तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग.
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: धामी सरकार की पुलिसकर्मियों को सौगात. 4600 ग्रेड पे को मिली मंजूरी....

हादसे का शिकार हुए श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ जा रहे थे

एसडीआरएफ के अनुसार भूस्खलन मलवे की चपेट में आने वाले सभी श्रद्धालु रविवार सुबह गौरीकुंड से केदारनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे,तभी अचानक चीड़वासा के पास भूस्खलन होने से मलबा आने पर यह हादसा हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  मित्र पुलिस: क्रिसमस डे के अवसर पर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने के लिए SSP देहरादून ने खुद सडक़ पर उतर संभाला मोर्चा..जनपद में पर्यटकों के अत्याधिक आवागमन पर मसूरी-देहरादून सहित आसपास के सभी होटल-रिजॉर्ट फूल..

समय रहते रेस्क्यू होने से बच गई 08 जिंदगी

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार रविवार 21 जुलाई 2024 को प्रातः 08:00 बजे जिला नियंत्रण कक्ष, रूद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा के पास भूस्खलन होने से कुछ लोग मलबे की चपेट में आ गए है.उक्त सूचना पर एसडीआरएफ निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह भंडारी द्वारा अपनी टीम के साथ आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों को लेकर तत्काल घटनास्थल पहुँच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. घटनास्थल पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 08 घायलों को निकालकर तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया.जबकि 03 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.मृतकों शवों को SDRF टीम द्वारा जिला रुद्रप्रयाग पुलिस के सुपर्द किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:10 हजार का ईनामी बदमाश दून पुलिस की गिरफ्त में..SSP की सटीक रणनीति का असर..कई ठिकाने और हुलिया बदलकर दर्जनभर अपराधों में सक्रिय- बिहारी उर्फ गिदडा यूपी से दबोचा...रानीपोखरी ज्वेलर्स शोरूम चोरी का मास्टरमाइंड अभियुक्त..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें