मित्र पुलिस: क्रिसमस डे के अवसर पर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने के लिए SSP देहरादून ने खुद सडक़ पर उतर संभाला मोर्चा..जनपद में पर्यटकों के अत्याधिक आवागमन पर मसूरी-देहरादून सहित आसपास के सभी होटल-रिजॉर्ट फूल..

SSP देहरादून द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था की स्वयं की जा रही लगातार मॉनिटरिंग…मसूरी रोड़- दिलाराम चौक पर खुद संभाला ट्रैफिक का मोर्चा..

देहरादून: इसे कर्तव्य निष्ठा कहें..या फिर देवभूमि की राजधानी में तत्परता से ड्यूटी निभाने का अहसास…जिहाँ ऐसा ही कुछ  आज सोमवार 25 दिसंबर क्रिसमस डे अवसर पर देखने को मिला.देहरादून मसूरी सहित पूरे जनपद में बाहरी राज्यों से आवागमन को सड़कों पर बहाल रखने के लिए स्वयं एसएसपी देहरादून अजय सिंह सड़क पर मोर्चा संभालते नजर आए..

यह भी पढ़ें 👉  क्राइम: पहले की हत्या, फिर कर ली आत्महत्या. पूर्व फौजी ने बीवी को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया. पुलिस मौके पर जाँच शुरू....

दरसल 25 दिसम्बर “क्रिसमस डे” के अवसर पर सड़कों पर लंबा जाम वीकेंड की तर्ज पर आज भी हर तरफ नजर आया..बच्चों के छुट्टियां पड़ने कर कारण मसूरी और देहरादून सहित आसपास के इलाकों में पर्यटकों के अधिक आवागमन  के चलते देहरादून जनपद के सभी होटल व रिजॉर्ट फूल हो गए है.इसके बावजूद भी पर्यटकों का आवागमन सुबह से देर शाम तक जारी हैं..हालांकि क्रिसमस डे के अवसर पर सड़कों पर यातायात व्यवस्था के अधिक दबाव के कारण जनपद के सभी यातायात अधिकारी व्यवस्था संभालने के लिए मुख्य चौराहों व मुख्य मार्गों पर उपस्थित है.लेकिन इसके बावजूद स्थिति ज्यादा जटिल होने के कारण यातायात के बढ़ते दबाव को बहाल रखने के लिए स्वयं एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा दिलाराम चौक से लेकर मसूरी जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए  मोर्चा संभाला लगातार ट्रैफिक की मॉनिटरिंग जा रही है.. क्रिसमस के अवसर पर पर्यटकों के अत्यधिक आने के कारण शहर में यातायात का दबाव को व्यवस्थित करने के लिए हर तरफ ट्रैफिक पुलिस के साथ CPU के अतिरिक्त सभी थानों व SSP ऑफिस के समस्त फोर्स को ड्यूटी पर लगाया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:पुलिस मुठभेड़ के दौरान वसंत विहार लूटकांड के फरार 02 मुख्य बदमाश आये गिरफ्त में..मुठभेड़ में दारोग़ा और एक बदमाश को लगी गोली..एसएसपी देहरादून स्वयं रहे एक्शन मोड में..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें