बड़ी खबर:पुलिस मुठभेड़ के दौरान वसंत विहार लूटकांड के फरार 02 मुख्य बदमाश आये गिरफ्त में..मुठभेड़ में दारोग़ा और एक बदमाश को लगी गोली..एसएसपी देहरादून स्वयं रहे एक्शन मोड में..

देहरादून: वसंत विहार लूट कांड में फ़रार अपराधियों के धरपकड़ के दौरान बीती रात दून पुलिस और बदमाशों के बीच सहारनपुर क्षेत्र से लगते बिहारीगढ़ आशारोड़ी जंगल में घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ की घटना हुई..इस कार्रवाई में दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक दरोगा को जांघ पर तो दूसरी ओर एक बदमाश को दाहिने पैर में गोली लगी.. मुठभेड़ की सूचना पाकर स्वयं मौके पर देहरादून एसएसपी अजय सिंह पहुँचे..फायरिंग के दौरान घायल हुए दारोगा सुनील नेगी और गोली लगने वाले अभियुक्त फुरकान को देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल भर्ती कराया गया..जहां उनको देखने देर रात एसएसपी पहुँचे.उधर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत सहारनपुर पुलिस और देहरादून पुलिस ने रात को ही सर्च कांबिंग करते हुए आशारोड़ी जंगल से दूसरे फ़रार अभियुक्त वसीम को भी हिरासत में लिया. इस कार्यवाही से हिरासत में लिए गये घायल अभियुक्त फुरकान पुत्र मुस्तकीम और वसीम पुत्र इसराइल से पूछताछ में पता चला कि वही दोनों ही वसंत विहार में लूटकांड को अंजाम देने आये थे.. दोनों अभियुक्त उत्तरप्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर,थाना चारथवल के अंतर्गत ग्राम नियामु के रहने वाले हैं..लूटकांड के दोनों मुख्य बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार में एक  कंट्री मेड पिस्टल और एक 315 बोर का देसी तमंचा बरामद हुआ हैं..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: बांग्लादेशी नागरिक से जोलीग्रांट एयरपोर्ट में भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद..दून पुलिस ने इनकम टैक्स के साथ सयुक्त कार्यवाही कर ज़ब्त की US करेंसी..

मुठभेड़ में घायल बदमाश का नाम

फुरकान पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम नियामु थाना चारथवल जिला मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश)

हिरासत में लिया गया दूसरा बदमाश का नाम

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइबर क्राइम पुलिस को मिली अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता…दुबई/सऊदी अरब और पाकिस्तान में रह रहे लोगों की तनख्वाह को भारतीय मुद्रा में कन्वर्ट करवाने के नाम धोखाधड़ी करने वाला साइबर क्रिमिनल राजस्थान से गिरफ्तार…ठगी का पूरा गैंग पाकिस्तान से संचालित: साइबर पुलिस..                 

 वसीम पुत्र इसराइल निवासी ग्राम नियामु थाना चारथवल जिला मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश) 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें