कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से हॉस्पिटल मालिक से फिरौती मांगने वाला दिल्ली से गिरफ्तार..सऊदी अरब और पाकिस्तान के फोन नंबर से मिली थी जान की धमकी…

हरिद्वार: कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से हरिद्वार स्थित एक निजी हॉस्पिटल के मालिक से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने दिल्ली से 01 नटवरलाल को गिरफ्तार किया है.. पुलिस के मुताबिक दिल्ली के ओखला इलाके से गिरफ्तार अभियुक्त उत्तम कुमार हरिद्वार के हॉस्पिटल संचालक को  सऊदी अरब और पाकिस्तान के मोबाइल व्हाट्सएप कॉल से 20 लाख की फिरौती मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी थी. इस मामले में समय रहते हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को ₹10000 का इनाम देने की घोषणा की गई है.अभियुक्त के कब्जे से ऑनलाइन ठगी करने के उपयोग मे लाये जाने वाले 03 मोबाइल फोन व 11 सिम बरामद किये गये. ऐसे के पुलिस टीम ने अभियुक्त से आवश्यक जानकारी करने के साथ ही साइबर फ्राड व ऑन लाइन ठगी करने वाले बड़े अपराधियों की जानकारी जुटा उनकी तलाश भी शुरू कर दी है. पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल में जानकारी सामने आएगी हॉस्पिटल मालिक से फिरौती के लिए इस्तेमाल पाकिस्तान और सऊदी अरब के नम्बर इस्तेमाल किए गए. इनके बारे में भी जानकारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: मसूरी रोड़ पर खाई में गिरी थार..गाड़ी में सवार मर्चेंट नेवी कर्मी सहित 02 की मौत.. घायल 03 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भर्ती कराया गया...

गिरफ्त में आए अभियुक्त के मोबाइल में साऊदी अरब और पाकिस्तान के नम्बर मिले हैं. हम हर संभावित एंगल को जांच में शामिल कर रहे हैं:- एसएसपी अजय सिंह.

यह भी पढ़ें 👉  जॉलीग्रांट एयरपोर्ट फ्लाइट में बम होने की फ़र्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल..तत्काल मुकदमा दर्ज कर दून पुलिस ने शुरू की कार्रवाई..

फिरौती मांगने का घटनाक्रम

हरिद्वार पुलिस के मुताबिक मामला थाना खानपुर क्षेत्र का है. बीते माह जून में व्हाट्सएप कॉल व इन्टरनेट कॉलिंग कर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर गोवर्धनपुर खानपुर स्थित चीमा हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर त्रिलोक सिंह चीमा से  27 जून 2023 को ₹2000000/- की फिरौती मांगी गई थी… फिरौती की रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई.. मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायतकर्ता डॉक्टर के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने कार्रवाई की.. 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF के चक्रव्यूह में बहुचर्चित पुष्पांजलि घोटालें का राज कैद... कंपनी का डायरेक्टर राजपाल वालिया STF की गिरफ्त में.. मास्टरमाइंड अब भी पकड़ से दूर...

गिरफ्तार अभियुक्त

उत्तम कुमार पुत्र स्व0 रामविलाश निवासी ग्राम सबलपुर  पो0 डिग्गी थाना लक्ष्मीपुर जिला जमुई , विहार, हाल निवासी बाबू पार्क  कोटला न्यू साउथ दिल्ली.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें