देहरादून शहर के यातायात सुधार को लेकर सड़कों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने में बढ़ी पुलिस की मुश्किलें…व्यापारियों और सम्बंधित विभागों से एक बार फिर मांगा पुलिस ने सहयोग..हमारा प्रयास निरंतर जारी हैं: SSP दून…

देहरादून के यातायात व्यवस्था में सुधार लाने की दृष्टिगत सड़क किनारे अस्थाई अतिक्रमण हटाने को लेकर पुलिस की लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. व्यापारियों की तरफ से आवश्यक सहयोग न मिलने के चलते पुलिस को कई तरह की बाधाएं आ रही हैं. इसका दूसरा बड़ा कारण यह भी है कि नगर निगम पीडब्ल्यूडी एमडीडीए जैसे संबंधित विभागों की तरफ से भी पुलिस को आवश्यक सहयोग नहीं मिल रहा है. हालांकि इसको लेकर एसएसपी देहरादून ने एक बार फिर मंगलवार व्यापारियों और संबंधित सरकारी विभागों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील की.

यह भी पढ़ें 👉  Good News: चारधाम भक्तों के उत्साह ने बना दिया नया इतिहास..पहली बार तीर्थयात्रियों की संख्या पहुंची 50 लाख के पार..श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद..

दरसल देहरादून शहर के अंदर कई इस तरह की ठेलियां और सड़क किनारें अवैध स्टॉल लगाए जा रहे हैं जिनका कोई लाइसेंस नगर निगम द्वारा जारी नहीं है. पुलिस ने इस संबंध में नगर निगम से एनफोर्समेंट की कार्रवाई करने की अपील की है, और साथ ही इस कार्रवाई में पुलिस की तरफ से पूर्ण सहयोग करने की बात भी कही है. एसएसपी  अजय सिंह ने कहा कि शहर के यातायात को सुचारु करने के लिए सड़क किनारे भारी संख्या में लगने वाली ठेलियों और अवैध स्टॉल को नगर निगम सीज करें,इसके लिए पुलिस आवश्यकतानुसार पुलिस बल मुहैया कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक: रिश्ते हुए तार तार ,मामी से ब्लात्कार। आरोपी भांजा गिरफ्तार। देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र की घटना।

पुलिस के सहयोग से नगर निगम अवैध अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई करें: एसएसपी

एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक इन्वेस्टर समिट के दौरान जिस तरह से पुलिस के साथ मिलकर नगर निगम,पीडब्ल्यूडी व एमडीडीए सहित संबंधित सभी विभागों ने सड़क से अस्थाई अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया था.उसी का परिणाम रहा कि सड़क किनारे अस्थाई अतिक्रमण हटाने से यातायात बेहतर हुआ.. इसी व्यवस्था को आगे भी बहाल रखने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है. इस अभियान में लगातार स्टेकहोल्डर और संबंधित सरकारी विभाग के साथ सामंजस्य बनाकर निरंतर कार्यवाही जारी हैं.. 

यह भी पढ़ें 👉  STF का मास्टर शॉट: व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मामलें में सुनील राठी गैंग का कुख्यात गुर्गा अजीत खोखर गिरफ्तार .

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें