बिग ब्रेकिंग: मोर्टार फटने से 08 लोग बुरी तरह घायल.. 02 की हालत नाजुक… घायलों को दून अस्पताल कराया गया भर्ती. ब्लास्ट होने से किसी का हाथ गायब तो,किसी का शरीर का अन्य अंग उड़ा.. 

देहरादून: थाना रायपुर क्षेत्र स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर सैन्य मोर्टार बम ब्लास्ट होने से 08 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. ब्लास्ट होने से 02 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. 05 घायलों को तत्काल पुलिस द्वारा दून अस्पताल में और 03 को कोरोनेशन हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है. थाना रायपुर पुलिस के अनुसार इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति का हाथ उड़ गया है और अन्य के कुछ शरीर के अन्य गंभीर अवस्था में हैं..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अपराध व कानून व्यवस्था दुरुस्त करने सहित यातायात प्रबन्धन को लेकर पुलिस DGP ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश… ओवरलोडिंग,शराब पीकर वाहन चलाने और डग्गामारी सहित हाईवे बाधित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश..

मालदेवता फायरिंग रेंज से कबाड़ी मोर्टार उठा लाया था..

थाना रायपुर प्रभारी कुंदन लाल ने बताया कि मालदेवता इलाके के सैन्य फायरिंग क्षेत्र से कबाड़ी मोर्टार बम उठाकर लाया था.आज दुकान पर जैसे ही काबड़ी उस मोटर्रा को तोड़फोड़ कर रहा था. तभी मोर्टार बम ब्लास्ट हो गया और पांच लोग पूरी तरह से घायल हो गए.. पुलिस व फायर टीम मौके जांच पड़ताल में जुटी है..

यह भी पढ़ें 👉  गौरव:उत्तराखण्ड पुलिस के IPS लोकेश्वर सिंह का संयुक्त राष्ट्र से सम्बद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में चयन.भारत और राज्य के लिए गौरव का क्षण.

घायलों के नाम

1- अनुज पुत्र जितेन्द्र, निवासी सपेरा बस्ती, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-19 वर्ष(गंभीर घायल)

2- अभि पुत्र जॉनी, निवासी रायपुर स्टेडियम के पास, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-20 वर्ष

3- बबलू पुत्र ओमप्रकाश, निवासी रायपुर स्टेडियम के पास, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-25 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण में एक और मुक़दमा दर्ज.. त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार….फ़र्ज़ी रजिस्ट्री कर भोली-भाली जनता की कमाई लूटने वाले किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा: SSP देहरादून..

4- शिवम पुत्र बबलू, निवासी सपेरा बस्ती, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-20 वर्ष

5- समीर पुत्र टैटू, निवासी रायपुर स्टेडियम के पास, थाना रायपुर, देहरादून

6- योगी उर्फ योगेश पुत्र दीपक, निवासी ईश्वर विहार, तपोवन रोड, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-27 वर्ष

7-  बुद्व कुमार पुत्र राधेश्याम, निवासी सपेरा बस्ती, थाना रायपुर देहरादून, 

8- रोहित पुत्र राजू, निवासी कॉवली रोड, देहरादून, उम्र- 30 वर्ष

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें