बड़ी खबर:रिलायंस डकैती में हरियाणा से मुख्य अभियुक्त DSP भी गिरफ्तार..महाराष्ट्र सहित कई राज्यों की पुलिस अभियुक्त को ढूंढते रह गई,दून पुलिस बाजी मार उठा लायी..सांगली महाराष्ट्र स्थित रिलायंस शोरूम में हुई डकैती का वांटेड हैं गिरफ्तार DSP…

सोने के लूटेरे गैंग को जड़ से उखाड फेंकने को दून पुलिस ने कसी कमर..

 सांगली महाराष्ट्र में रिलायंस शोरूम में फ़िल्मी अंदाज़ में हुई डकैती की घटना के मुख्य अभियुक्त अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को दून पुलिस ने यमुनानगर हरियाणा से किया गिरफ्तार..

देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना की रैकी में भी शामिल था अभियुक्त..

देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस शोरूम में हुए करोडों की डकैती मामले में पुलिस ने अब एक और मुख्य अभियुक्त अनिल सोनी और डीएसपी को हरियाणा की यमुनानगर से गिरफ्तार किया है.. गिरफ्तार अभियुक्त डीएसपी न सिर्फ देहरादून रिलायंस डकैती का मुख्य अभियुक्त है.. बल्कि उसके द्वारा नकली डीएसपी बनकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फिल्मी अंदाज में महाराष्ट्र के सांगली स्थित रिलायंस शोरूम में हुए करोड़ों की डकैती को अंजाम दिया गया था.. इस डकैती कांड में महाराष्ट्र पुलिस काफी समय से अनिल सोनी उर्फ डीएसपी के तलाश कर रही थी.लेकिन इधर दून पुलिस द्वारा बाजी मारते हुए डीएसपी को आज मंगलवार 16 जनवरी 2024 को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार किया..दून पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त को देहरादून लाकर विस्तृत पूछताछ करने की तैयारी में हैं..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF/CCPS की बड़ी सफलता: यूट्यूब वीडियो सब्सक्राइबर में कमाई का लालच देकर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के महिला सहित 02 विदेशी नागरिक दिल्ली से गिरफ्तार..500 से अधिक फ़र्जी मोबाइल सिम-चाइना,वियतनाम हांगकांग भेज कर भारत में साइबर ठगी का जाल..

दून पुलिस के अनुसार सागली महाराष्ट्र में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना के मुख्य अभियुक्त अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को दून पुलिस द्वारा आज  16-01-24 को यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त द्वारा सांगली महाराष्ट्र में खुद को डिप्टी एस0पी0 बताकर अपने साथियों के साथ रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की घटना को अजांम दिया गया था.. अभियुक्त देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था, जिसके द्वारा घटना से पूर्व ज्वैलरी शोरूम की रैकी की गई थी। अभियुक्त को देहरादून लाकर उससे विस्तृत पूछताछ की जायेगी.. वही दून पुलिस इस कार्यवाही की सूचना महाराष्ट्र पुलिस से भी साझा की जा रही है..

यह भी पढ़ें 👉  PM live..उत्तराखंड दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

खबर सनसनी डेस्क

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर सनसनी के संग। www.khabarsansani.com

सम्बंधित खबरें