बिग न्यूज़:आय से अधिक संपत्ति मामलें ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार..पत्नी के नाम करोडों की संपत्ति..विजिलेंस का शिकंजा..

देहरादून/हरिद्वार: आय से अधिक संपत्ति मामलें में जनपद हरिद्वार के लक्सर ब्लॉक ग्राम विकास अधिकारी रामपाल को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है..विजिलेंस के अनुसार आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने सम्बन्धी मामले में अभियुक्त रामपाल, हाल ग्राम विकास अधिकारी, ब्लॉक लक्सर जिला हरिद्वार को शुक्रवार 27 सितंबर 2024 को सतर्कता अधिष्ठान द्वारा गिरफ्तार किया गया हैं.

 थाना सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) सेक्टर देहरादून में पंजीकृत मु0अ0सं0-06/2020 धारा 13(1)ई सपठित धारा 13 (2) PC Act-1988 एवं धारा 13(1) बी सपठित धारा 13 (2) PC Act-1988 संशोधित अधिनियम-2018) की विवेचना से सम्बन्धित अभियुक्त रामपाल, हाल ग्राम विकास अधिकारी, ब्लॉक लक्सर, जिला हरिद्वार को मजीद पूछताछ के लिए सतर्कता सैक्टर कार्यालय देहरादून पर बुलाने के उपरान्त अभियुक्त से मुकदमें की विवेचना में निर्धारित चैक अवधि वर्ष दिनांक 01.01.2007 से 31.12.2018 तक उक्त द्वारा ज्ञात वैध स्रोतों से अर्जित कुल प्राप्त आय 1,50,52,159.00/- (एक करोड पचास लाख बावन हजार एक सो उनसठ रुपये) व कुल व्यय 6,23,32,159.00/- (छः करोड तेईस लाख बत्तीस हजार एक सो उनसठ रुपये) प्राप्त हुए है, जो कि कुल आय से 4,72,80000/- (चार करोड बहत्तर लाख अस्सी हचार रुपये) अधिक होना पाया गया है, जो कि आय के सापेक्ष 314 प्रतिशत अधिक है.ऐसे में अभियुक्त रामपाल से इतनी अधिक अनानुपातिक सम्पत्ति अर्जित किये जाने के सम्बन्ध में पूर्व की भाँति पुनः तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया तो अभियुक्त द्वारा कोई भी तथ्यात्मक विवरण अपनी अनानुपतिक सम्पत्ति के वैध होने के सम्बन्ध में नही दिया जा रहा है.इसी क्रम में साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की पत्नी के पूनम सिंह के नाम पर (1)- जनपद हरिद्वार में विभिन्न स्थानों पर 07 भू-खण्ड, (2)- गाजियाबाद में 01 डुप्लेंक्स बिल्डिंग,01 भू-खण्ड, (3) बुलन्दशहर में 01 भू-खण्ड, (4) 01 मर्सडीज कार (मूल्य रू. 50 लाख), 01 हुण्डई कार (मूल्य रू. 24 लाख), तथा 03 दुपहिया वाहन (02 एक्टिवा व 01 बुलेट) होने पाये गये.

यह भी पढ़ें 👉  50 लाख रुपये की रंगदारी मांग वीडियो वायरल करने की धमकी मामले में 07 तथाकथित (न्यूज पोर्टल संचालकों) के खिलाफ मुकदमा दर्ज.

वही विजिलेंस के अनुसार इस केस के विवेचना में पर्याप्त तथ्यों के आधार पर शासन द्वारा आरोपी रामपाल उपरोक्त के विरुद्ध माननीय सक्षम न्यायालय में अभियोजन चलाये जाने की अनुमति प्रदान की गई, जिसके क्रम में आज दिनांक 27.09.2024 को सतर्कता सैक्टर कार्यालय देहरादून पर नियमानुसार हिरासत में लिया गया..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- रिलायंस लूट कांड: डकैतों की धरपकड़ में खुद मोर्चा संभाल 5 दिनों से बिहार में डटे रहे SSP.. दून पहुँचकर मीडिया से साझा की महत्वपूर्ण जानकारियां.. समय लग सकता हैं,लेकिन लुटेरों को सलाखों के पीछे धकेल कर ही दम लेंगे: SSP देहरादून...

खबर सनसनी डेस्क

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर सनसनी के संग। www.khabarsansani.com

सम्बंधित खबरें