बाइक सवार बदमाशों ने हरिद्वार पुलिस पर की फायरिंग,जवाबी मुठभेड़ में एक बदमाश घायल,दूसरा फ़रार,तलाश तेज़..

जनपद हरिद्वार में सक्रिय बदमाशों की धरपकड़ अभियान के तहत बुद्धवार खानपुर तिराहे ब्रम्हनवाला में पुलिस चेकिंग के दौरान  मोटरसाइकिल से आ रहे दो बदमाशों ने एकाएक पुलिस पर फायरिंग झोंक दी. घटना की जवाबी कार्यवाही के तहत दोनो बदमाश का पीछा किया गया. लेकिन हथियारबंद बदमाश कुछ ही दूरी पर गन्ने के खेत में घुस गए.इसके बावजूद दोनों बदमाशों ने अपने बचाव में एक बार फिर पुलिस पर फायरिंग की.इसी क्रम पुलिस द्वारा जवाबी मुठभेड़ कार्रवाई के दौरान एक बदमाश नीरज पुत्र धीर सिंह के पैर में गोली लग गई.ऐसे में प्राथमिक उपचार के लिए गोली लगने वाले बदमाश नीरज को उपचार के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.हालांकि इस मुठभेड़ कार्रवाई के दौरान दूसरा बदमाश फरार हो गया,जिसकी तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  Good Job:गुमशुदा नाबालिग को 24 घंटे में दून पुलिस ने किया बरामद..बच्चे को सकुशल पाकर थाने में भावुक हुई माँ..सेलाकुई पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर परिजनों ने SSP देहरादून का किया आभार व्यक्त..

हरिद्वार पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर जानकारी मिली है कि पुलिस मुठभेड में घायल बदमाश नीरज पुत्र धीर सिंह भोपा मुजफ्फरनगर का निवासी है.और कुख्यात अभियुक्त नीरज के खिलाफ मर्डर, डकैती और मुठभेड़ जैसे करीब 08 मुकदमों यूपी में दर्ज हैं. हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आए घायल बदमाश नीरज से पूछताछ कर उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं. वही फरार अभियुक्त की तलाश भी तेज कर दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  4200 ग्रेड-पे: ASI को दो स्टार और मिलेंगी चौकी जिम्मेदारी...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें