ब्रेकिंग: रात भर चली सियासी उठापटक के बाद. विधायक उमेश शर्मा का बयान” मैं नाराज था ही नहीं , हरक भी गए मान. देखे वीडियो…

देहरादून

राजधानी दून में रात भर चली सियासी उठापटक की स्थिति को बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने सिरे से नकार दिया है। उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि मंत्री हरक सिंह रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोनों की बातचीत हुई है। जो भी मामला था उसका समाधान हो गया है। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि कई केंद्रीय नेताओं की भी इसमें अहम भूमिका रही है और सभी का इस बात को लेकर आभार भी उन्होंने जताया है। आपको बता दें कि हरक सिंह रावत कैबिनेट की बैठक में नाराज होकर बाहर चले गए थे और उनके इस्तीफे की खबरें भी लगातार चलती रही। उसी डैमेज कंट्रोल को समझाने के लिए उमेश शर्मा काऊ को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने जिम्मेदारी सौंपी थी। जिसमें वह पूरी तरह से सफल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: उत्तराखंड में 100 से अधिक शराब के ठेकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी…स्टॉक रजिस्ट्रर में गड़बड़ी और ओरवरेटिंग वाली दुकानें होंगी सीज….CM धामी के निर्देश पर कार्रवाई अभियान जारी..
उमेश शर्मा काऊ, विधायक बीजेपी

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें