ब्रेकिंग्: 3 जनवरी को देहरादून पहुँचगे अरविन्द केजरीवाल, परेड ग्राउंड में जनसभा को करेंगे संबोधित. *नव परिवर्तन अभियान का करेंगे शंखनाद….*

देहरादून

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तीन जनवरी को दून में रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इसके लिए परेड ग्राउंड का चयन किया है। इसी ग्राउंड पर कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली भी आयोजित हो चुकी है। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को आप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अरविंद केजरीवाल के दौरे की जानकारी दी
उन्होंने कहा कि तीन जनवरी से उत्तराखंड नवनिर्माण अभियान के तहत पार्टी नव परिवर्तन अभियान का शंखनाद करने जा रही है। इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देहरादून में परेड ग्राउंड में ऐतिहासिक रैली को संबोधित करेंगे। गोपाल राय ने कहा कि पार्टी ने चुनाव के अंतिम 45 दिनों में अभियान को गति देने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली है।
चुनाव को लेकर आगामी 45 दिनों का ब्लू प्रिंट तैयार ,9 जगहों से शुरु किया जाएगा,नव परिवर्तन का अभियान:

यह भी पढ़ें 👉  दून पुलिस का खुलासा:कलयुगी बेटे ने की पाठल से माँ की निर्मम हत्या..अभियुक्त गिरफ्तार...नशे के लिये पैसों की मांग को लेकर हुआ था माँ से विवाद:पुलिस

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें