ब्रेकिंग्: भाजपा ने जारी किया अपना घोषणा पत्र. *दृष्टि पत्र के ये है महत्वपूर्ण बिंदु..*

उत्तराखंड भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, और उत्तराखंड भाजपा का घोषणा पत्र दृष्टि पत्र 2022 का विमोचन किया । इस कार्यक्रम में भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ,व सांसद तीरथ सिंह रावत, व टिहरी से लोकसभा सांसद राज्यलक्ष्मी शाह भी शामिल रही।
भाजपा के घोषणा-पत्र में प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रति वर्ष तीन सिलेंडर ,2000 प्रतिमाह भत्ता व बच्चों की पढ़ाई के लिए हजार रुपए देने का वादा किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव डयूटी के दौरान नशे में टल्ली होकर अनुशासनहीनता करने वाले पुलिस कर्मी को एसएसपी देहरादून ने किया तत्काल सस्पेंड..चुनाव ड्यूटी में छोटी सी लापरवाही भी नहीं होगी बर्दाश्त: SSP दून

मुख्य बिंदु

पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए तमाम काम किया गए है।

प्रदेश को ऑर्गेनिक मिशन के रूप में आगे ले जाने के लिए इसमे जिक्र किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि घोषित

मानस मंदिर मिशन माला के तहत प्रदेश के प्राचीन मंदिरों को व्यवस्थित, किया जाएगा।

हरिद्वार मिशन मायापुरी चलाया जाएगा।

निर्धन महिलाओं को 3 सिलेंडर दिया जाएगा। साथ ही निर्धन महिलाओं को 2 हज़ार रुपये दिए जायेगें।

नए कॉलेज खोलने, छात्राओं को साईकल देने, समेत शिक्षा व्यवस्था को और सुदृण करने पर जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग लड़की को मानव तस्कर के चंगुल से छुड़ाने में हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता,गिरफ्तार अभियुक्त के मोबाइल डिटेल से कई सफेदपोशों पर आ सकती है कार्यवाही आंच..

सकल चिकित्सालय पर जोर।

प्रदेश के तमाम हिस्सो में रोपवे की मिलेगी सौगात।

इको टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड बनाया गया है।

उद्योग और अर्थव्यवस्था को शामिल किया गया है।

बेरोजगारों को रोजगार देने के बिंदु को शामिल किया गया है।

असंगठित मजदूरों का 5 लाख रुपये तक का बीमा।

खबर सनसनी डेस्क

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर सनसनी के संग। www.khabarsansani.com

सम्बंधित खबरें