ब्रेकिंग: दून में 11आईएफएस अधिकारियों में कोरोना की पुष्टि, ट्रेनिंग से लौटे थे अधिकारी, संस्थान को किया सील.फिर डराने लगे आंकड़े…

उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना के आंकड़े बढ़ने लगे है । वही आज देहरादून से बड़ी खबर है कि दून स्थित एफआरआई के 11 आईएफएस अधिकारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। दरअसल, उत्तराखंड राज्य में पिछले साल भी कोरोना संक्रमण की शुरुआत एफआरआई से ही हुई थी। क्योंकि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के सबसे पहले मामले एफआरआई के प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों में पाए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: हरिद्वार में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग.फायर ब्रिगेड मौके पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू..देखिये वीडियो

ऐसे में एक बार फिर एक साथ 11 आईएफएस अधिकारियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद एफआरआई को पर्यटकों के लिए बंद किया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार पॉजिटिव पाये गये सभी अधिकारी एफआरआई में मिड टर्म ट्रेनिंग के लिए आए हैं। सभी संक्रमित आईएफएस अधिकारियों को आइसोलेट कर दिया गया है,ऐसे में एक बार से ये बढ़ते आंकड़े डराने लगे है,जिसके लिए सावधान रहने की जरूरत ,ओर कोविड़ नियमों का पालन करना जरूरी है

यह भी पढ़ें 👉  भयंकर आगजनी से दहला देहरादून! सुभाष नगर के कार शोरूम में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख मची अफरा-तफरी.. फायर सर्विस कार्यवाही में जुटा..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें