उत्तराखंड विधानसभा के चुनावी दंगल में अब 632योद्धा, 95 छोड़ गए मैदान. 750 दावेदारों ने कराया था नामांकन…

देहरादून

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के रण में अब 632 प्रत्याशी रह गए हैं। 95 प्रत्याशियों ने आखिरी दिन मैदान छोड़ दिया। देहरादून जिले की 11 विधानसभा सीटों पर सबसे अधिक 117 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि दो-दो सीट वाले जिले बागेश्वर और चंपावत में 14-14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

राज्य की 70 विधानसभा सीट के लिए कुल 750 दावेदारों ने नामांकन कराया था। जिसमे 23 नामांकन, दस्तावेज की कमी या अन्य कारणों से निरस्त किये गए थे, जिसके बाद शेष बचे 727 नामांकनो से सोमवार को नाम वापसी के आखिरी दिन 95 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस ले लिए गए। इस तरह से अब चुनाव मैदान में 632 प्रत्याशी रह गए हैं। इनमें से कौन 70 राज्य की पांचवी विधानसभा में विधायक होंगे इस पर जनता 14 फरवरी को निर्णय देगी। परिणाम 10 मार्च को घोषित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार : शराब कारोबारी से रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार उधम सिंह नगर के जिला आबकारी अधिकारी..विजिलेंस ने की कार्रवाई..चल-अचल संपत्ति की जांच-पड़ताल जारी..

उत्तरकाशी जिले की तीन विधानसभा सीटों में 23, चमोली में 31, रूद्रप्रयाग में 25, टिहरी में 38, देहरादून में 117, हरिद्वार में 110, पौड़ी में 47, पिथौरागढ़ में 28, बागेश्वर और चंपावत में 14-14, अल्मोड़ा में 50, नैनीताल में 63, उधमसिंहनर में 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती:सड़क सुरक्षा.. ड्रंक एंड ड्राइव और रैश ड्राइविंग पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी..शराब पीकर वाहन चलाने वाले 41 व्यक्ति गिरफ्तार..55 नशेड़ियों को थाने की सैर..25 वाहन सीज..

देहरादून में सबसे अधिक 24 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। इसके अलावा हरिद्वार में 17, बागेश्वर में 14, उधमसिंहनगर में 13 और नैनीताल में नौ, अल्मोड़ा में छह, टिहरी में पांच, पौड़ी में पांच उत्तरकाशी में चार, चमोली में तीन, रूद्रप्रयाग में दो चंपावत में एक, प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए।

यह भी पढ़ें 👉  भगवानपुर क्षेत्र में हुई सनसनीखेज मौत का खुलासा,प्रेमिका से शादी न होने के चलते आत्मघाती कदम..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें