बड़ी खबर: PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, CM धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा..बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ,दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना..


उत्तरकाशी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्धवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण का काल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे और देश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।
सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घ, स्वस्थ और सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य का विषय है..

यह भी पढ़ें 👉  घर की पार्किंग से चोरी हुई लग्जरी कार घटना का दून पुलिस ने 24 घण्टें के अदंर किया खुलासा..20 लाख क़ीमत की गाड़ी बरामद कर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को दबोचा…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें