ब्रेकिंग: मसूरी जाने वाले पर्यटक हुए मायूस , लगा “मसूरी फुल है” का बोर्ड।*क्योंकि जश्न से ज्यादा,जान है जरूरी…*

देहरादून

नए साल का जश्न मनाने जा रहे पर्यटकों के लिए यह खबर बेहद ही अहम है अगर आप नए साल का जश्न मनाने मसूरी जाना चाहते हैं, तो आपके पास ये दो महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स होने जरूरी है एक आपकी सबसे पहले होटल्स बुकिंग और RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट व कोविड-19 डबल डोज होना अनिवार्य है. अगर ऐसा नहीं है तो आपको मसूरी से पहले ही मायूस लौटना पड़ सकता है । आपको कुठालगेट से आगे जाने नहीं दिया जाएगा. इस गाइडलाइन का पालन कराने के लिए देहरादून पुलिस सख्ती के साथ मसूरी की सड़कों पर उतरी है.और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी पुलिस द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दून पुलिस का अपराध पर बड़ा वार..नकली नोटों की गड्डी का लालच देकर महिलाओं से ज़ेवरात ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफ़ाश. गिरफ्तार 02 शातिर अभियुक्तों के कब्जे से ठगी के क़ीमती आभूषण बरामद..गैंग के तीसरे अभियुक्त की तलाश तेज़. 

RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट और डबल डोज सर्टिफिकेट अनिवार्यः 31 दिसंबर की नाइट और नए साल के जश्न में किसी तरह की शांति और कानून-व्यवस्था भंग न हो और साथ ही कोविड-19 गाइडलाइंस का सख्ती से पालन हो, इसको लेकर देहरादून के अलग-अलग इलाकों में मुख्यत: राजपुर से मसूरी जाने वाले कुठालगेट चेक पोस्ट पर सख्ती से पुलिस चेकिंग नियमों का पालन कराने में जुटी है. इसके लिए पीएसी, राजपुर थाना पुलिस, सिटी पेट्रोल यूनिट और अतिरिक्त पुलिस बल को ड्यूटी पर लगाया गया है. देश के अलग-अलग हिस्सों से नए साल के जश्न के लिए मसूरी आने वाले सभी पर्यटक और स्थानीय लोगों का RT-PCR, कोविड-19 डबल डोज चेक किया जा रहा है. होटल बुकिंग वालों को ही मसूरी जाने दिया जा रहा है.बाइकर्स पर सख्तीः दूसरी तरफ भारी संख्या में बाइकर्स जिनके पास होटल की बुकिंग नहीं है, उनको मसूरी जाने नहीं दिया जा रहा है. क्योंकि पुलिस चेकिंग में ऐसा देखा जा रहा है कि बाइक से मसूरी व पहाड़ों में जाने वाले अधिकांश लोगों के पास न तो होटल की बुकिंग है और न ही आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट. ऐसे में उनको वापस भेजा जा रहा है। ऐसे में अगर आपक
थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाना है तो को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन जरूर करें ,और साथ में आरटी पीसीआर और डबल डोज सर्टिफिकेट साथ में जरूर रख लें, ताकि आपको कोई परेशानी न झेलनी पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  तीर्थ नगरी हरिद्वार में बदलती डेमोग्राफी को लेकर संत समाज में चिंता व्याप्त..साध्वी प्राची ने DM हरिद्वार को दिया ज्ञापन.सरकारी जमीनों में निर्मित अवैध संरचनाओं को हटाने की मांग..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें