ब्रेकिंग: PM का उत्तराखंड दौरा तय है. 4 दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगे मोदी. विशाल जनसभा को करेंगे सम्बोधित..

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड राज्य में केंद्रीय और राष्ट्रीय नेताओं का दौरा लगातार जारी है। यही नहीं, प्रदेश की दौरा मुख्य पार्टियां भाजपा और कांग्रेस मैं अभी लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है। हालांकि, जहां भाजपा संगठन में कई बड़े नेताओं का दौरा हो चुका है, तो वहीं 4दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून दौरे पर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,पुलिस जवान समेत एक बदमाश को लगी गोली,02 गिरफ्तार,एक फरार,तलाश जारी..

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। जिसकी तैयारियां भाजपा संगठन ने शुरू कर दी है। हालांकि, प्रधानमंत्री का यह दौरा भाजपा संगठन के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। क्योंकि देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिससे भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मित्र पुलिस: क्रिसमस डे के अवसर पर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने के लिए SSP देहरादून ने खुद सडक़ पर उतर संभाला मोर्चा..जनपद में पर्यटकों के अत्याधिक आवागमन पर मसूरी-देहरादून सहित आसपास के सभी होटल-रिजॉर्ट फूल..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें