ब्रेकिंग्: द ग्रेट खली का सियासी सफर शुरू, BJP में हुए शामिल. राजनीति के मैदान में सियासी दावँ पेंच, पंजाब में करेंगे प्रचार…

भारत के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली ने अपना सियासी सफर शुरू कर दिया है.
ग्रेट खली ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वो भाजपा की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है, इससे प्रभावित होकर ही वो पार्टी में शामिल हुए हैं। दिल्ली स्थित बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया. पूर्व WWE चैंपियन खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है. गुरुवार को खली ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की. खली पंजाब पुलिस में भी रह चुके हैं. उनके बीजेपी में आने के बाद माना जा रहा है कि पंजाब में पार्टी को फायदा हो सकता है। हालांकि खली मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के हैं. लेकिन वो जालंधर में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकेडमी (CWE) चलाते हैं. इस अकेडमी में खली युवाओं को को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जहां भी मेरी ड्यूटी लगाएगी मैं कोशिश करूंगा कि पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरूं।

यह भी पढ़ें 👉  Big-Big News:CM उत्तराखंड के सख्त धर्मान्तरण कानून का बड़ा असर.. धर्मान्तरण के एक प्रकरण में दून पुलिस ने आंतकी मॉड्यूल का किया पर्दाफ़ाश..गिरफ्तार अयान जावेद निकला HUT (HIZB -UT -TAHRIR) नाम के संगठन का सदस्य:दून पुलिस

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें