बुल्डोजर एक्शन जारी:अपराधियों का गढ़ बन रहे “ठंडा नाले” के अतिक्रमण का हुआ ध्वस्तीकरण..धामी सरकार के बुलडोजरों ने सरकारी भूमि पर बने अवैध कब्जों को मिट्टी में मिलाया…

दो टूक: सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.लैंड जिहाद के खिलाफ सरकार का प्रहार जारी है.और आगे भी जारी रहेगा:CM धामी

उधम सिंह नगर, जिस इलाकें पर उत्तराखंड पुलिस के छापा मारने में पसीने छूट जाते थे. वो अपराधियों की शरणस्थली ठंडा नाला आज धामी सरकार के बुलडोजरों ने ध्वस्त कर दिया हैं. उधमसिंह नगर के अन्तर्गत आने वाले दिनेशपुर गुल्लरभोज के बीच ठंडा नाला वो सरकारी जगह है,जहां यूपी से आए लोगों ने अवैध कब्जा कर अपने मकान बना लिए थे. जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग और वन विभाग की इस भूमि पर 100 से ज्यादा अतिक्रमण निर्माण है, जिनमें से आज करीब 30 कच्चे पक्के मकानों को उधम सिंह नगर प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस फोर्स लगा कर बुलडोजरों से मिट्टी में मिला दिया.

यह भी पढ़ें 👉  मदरसा बोर्ड खत्म करने के फैसले के बाद धामी सरकार को अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों की तलाश...अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन की तैयारी...


उधमसिंह नगर जिले के डीएम नितिन भदौरिया के निर्देश पर एडीएम पंकज उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी ऋचा सिंह के नेतृत्व में आज (29 नवंबर 2025)को तड़के से ही अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ. प्रशासन ने यहां अवैध कब्जों पर एक माह पूर्व नोटिस जारी किया था,और कब्जेदारों को सरकारी भूमि खाली करने का वक्त देते हुए मुनादी भी करवाई थी. इसके बाद बीते दिन से ही कुछ कब्जेदारों ने अपने अतिक्रमण हटाने और अपना सामान निकालना शुरू कर दिया था. इसके बाद आज करीब 30 भवनों को जमींदोज करते हुए प्रशासन की टीम लौट गई.शेष अन्य अतिक्रमण पर आगे फिर से कारवाई शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: हरीश रावत के ट्वीट ने मचा दिया बवाल. अपने ही संगठन पर खड़े कर दिए सवाल. एक के बाद एक ट्वीट से, मच गया घमासान…


जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर में ठंडा नाला वो आपराधिक शरण स्थली है,जहां उत्तराखंड ही नहीं यूपी,पंजाब के अपराधी संकरी गलियों में बने मकानों में पुलिस से छुपते थे,और पुलिस ज़ब यहां छापा मारने की कार्यवाही करती थी, उस दौरान शरण देने वालों के हमलों का भी पुलिस सामना करती थी.ऐसे में अतिक्रमण वाले इस स्थान पर प्रशासनिक कार्रवाई से पूर्व एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुरे क्षेत्र का ड्रोन सर्वे करवाया, और फिर योजनाबद्ध तरिके से पुलिस फोर्स को कई सेक्टर बना कर यहाँ तैनात करवाया. इसी के परिणामस्वरूप इस स्थान पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  आस्था:लाटू धाम कपाट खुलने पर CM धामी बोले..ये सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है,बल्कि ये आस्था,परम्परा और एकता का प्रतीक भी हैं..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते रोज एक बार फिर से ये बयान दिया था कि,सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.लैंड जिहाद के खिलाफ सरकार का प्रहार जारी है.और आगे भी जारी रहेगा.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें