जांच में लापरवाही बरतने आरोप में दरोग़ा सस्पेंड..

देहरादून: डोईवाला कोतवाली में तैनात सब-इंस्पेक्टर संदीप देवरानी को गुरुवार डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुँवर ने एक केस की जांच में लापरवाही बरतने की शिकायत पर सस्पेंड कर दिया.जानकारी के अनुसार नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए हड़पने के मुक़दमे की जांच को अनावश्यक रूप में लंबित रखने और सही जांच ना करने के चलते दारोग़ा पर यह कार्यवाही की गई हैं. इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार से पीड़ित पक्ष ने मुलाकात कर शिकायत की थी.मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने तत्काल शिकायत का संज्ञान लेते हुए देहरादून डीआईजी/एसएसपी को निर्देश दिए.जिसके उपरांत आरोपित उप-निरीक्षक संदीप देवरानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर :हलाला मामलें में देश में पहला मुक़दमा हरिद्वार में दर्ज.. UCC एक्ट के तहत हुई कार्रवाई..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें