सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की चिकित्सा सेवा का मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग ऑफ..कैलास यात्रा सहित केदारनाथ,बद्रीनाथ,मध्यमहेश्वर,तुंगनाथ और रुद्रनाथ यात्रा में उपलब्ध होगी हिमालय उच्च चिकित्सा सुविधाएं..

संजीवनी किट का भी किया CM ने शुभारम्भ..

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार (27अप्रैल 2025) को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा का फ्लैग ऑफ किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान संजीवनी किट का भी शुभारम्भ किया..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पुलिस को मिली बड़ी सफलता..पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 03 कुख्यात गैंगस्टर आये गिरफ्त में..अभियुक्तों के कब्ज़े से चोरी के 02 ट्रक सहित घटना में प्रयुक्त हथियार व कार बरामद.. अपराधियों के खिलाफ हत्या,लूट,डकैती जैसे संगीन मुकदमें यूपी-उत्तराखंड में दर्ज.

मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की टीम को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि सिक्स सिग्मा द्वारा श्रद्धालुओं की दी जा रही यह स्वास्थ्य सुविधा चार धाम यात्रा के सफल संचालन के सहायक सिद्ध होगी.. 

यह भी पढ़ें 👉  दुस्साहस:उत्तराखंड के क्षेत्रीय दल पर अवैध वसूली का आरोप.. पीड़ित व्यापार मंडल एवं सामाजिक संगठनों ने SSP देहरादून से मुलाकात कर की कार्रवाई मांग.. SSP दून ने सुरक्षा एवं उचित कार्रवाई का दिया सभी को भरोसा..

सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा के तहत आदि कैलास यात्रा,केदारनाथ यात्रा, बद्रीनाथ यात्रा,मध्यमहेश्वर यात्रा, तुंगनाथ यात्रा,रुद्रनाथ यात्रा के दौरान कैंप लगाकर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगी.वही संजीवनी किट में ऑक्सीजन, आवश्यक दवाइयाँ और पोर्टेबल आई सी यू उपकरण भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें 👉  ध्वनि प्रदूषण पर एक्शन:मस्जिदों से उतरे लाउडस्पीकर..पुलिस और निगम की संयुक्त कार्रवाई...

हिमालयी चिकित्सा सेवा शुभारम्भ के दौरान विधायक खजान दास, पुनीत मित्तल, सीईओ सिक्स सिग्मा प्रदीप भारद्वाज,डॉ. अनिता भारद्वाज,डॉ.परवेज़, डॉ.भारत शर्मा एवं अन्य लोग मौजूद रहें..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें