35वें राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली इण्टर कॉलेज के छात्रों की टीम से मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात..छात्रों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी..

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में स्कूल गेम्स फेड़रेशन ऑफ इण्डिया से सम्बद्ध विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 35वें राष्ट्रीय खेल कूद टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज ज्योतिर्मठ चमोली के छात्रों की टीम ने भेंट वार्ता की…

यह भी पढ़ें 👉  वीडियो: जल पर जंग ,यहाँ पानी को लेकर हुआ खूनी संघर्ष ।जमकर चले लाठी डंडे ,8लोग घायल।

मुख्यमंत्री ने विजेता टीम के सदस्य छात्रों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल प्रतियोगितायें छात्रों में अनुशासन की भावना के साथ शारीरिक व मानसिक स्वस्थता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक छात्र खेलों के प्रति जागरुक होकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी बनें, इसके लिये राज्य की खेल नीति तैयार की गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: उत्तराखंड के नवनियुक्त पुलिस DGP अभिनव कुमार ने किया पदभार ग्रहण... बेबाक अंदाज में बोले सभ्य लोगों के लिए मित्र,लेकिन अपराधियों के लिए काल बनकर उभरेगी उत्तराखंड पुलिस..ड्रग्स फ्री देवभूमि और स्मार्ट पुलिसिंग को साकार करना भी बड़ी प्राथमिकता:DGP अभिनव कुमार

इस अवसर पर रतनगढ़ राजस्थान में आयोजित 35वें राष्ट्रीय खेल कूद टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 14 छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक और टी.टी. कोच विजय कुमार अग्रवाल सीनियर वेटरन खिलाडी देवेन्द्र कांडपाल आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें 👉  सिटी फॉरेस्ट पार्क को सुरक्षित,सुव्यवस्थित और पर्यावरण–अनुकूल बनाने की दिशा में MDDA का बड़ा कदम..

प्रतियोगी छात्रों में केशव चौहान, प्रियांशु नेगी, अनमोल, शार्दुल नेगी, सिद्धार्थ नेगी, समीर, शौर्य भट्ट, आयुष राणा तथा छात्राओं में अदिति नेगी, जोया पंवार, खुशी नेगी, विभूति चौहान, दिया, एवं अंशिका नेगी शामिल थी।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें