CM पुष्कर सिंह धामी ने जन प्रतिनिधियों को प्रदान किए जाने वाले प्रोटोकॉल के संबंध में SOP जारी करने के लिए मुख्य सचिव को दिए निर्देश..

देहरादून: शुक्रवार को धर्मपुर से विधायक विनोद चमोली ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की.भाजपा विधायक चमोली ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया. चमोली ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा करते हुए सरकारी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की गरिमा के अनुकूल आमंत्रित करने,उनके प्रतिभाग करने के साथ ही बैठने के क्रम की व्यवस्था सहित प्रोटोकॉल के संबंध में SOP जारी किए जाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया..मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को प्रदान किए जाने वाले प्रोटोकॉल के संबंध में एसओपी (SOP) जारी करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देशित कर दिया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:पुलिस मुठभेड़ के दौरान वसंत विहार लूटकांड के फरार 02 मुख्य बदमाश आये गिरफ्त में..मुठभेड़ में दारोग़ा और एक बदमाश को लगी गोली..एसएसपी देहरादून स्वयं रहे एक्शन मोड में..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें