आदेश: उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, राज्य के कई स्कूल कल रहेंगे बंद, डीएम ने किए निर्देश जारी..

उत्तराखंड में मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद , डीएम द्वारा जिलों से प्रदेश के अधिकतर स्कूल बंद के आदेश आ रहे हैं। कल 18 अक्टूबर को अभी तक तीन ज़िलों में डीएम के आदेश आ चुके हैं। 18 अक्टूबर को इन तीन ज़िलों में स्कूल बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में फ़िर से बंपर तबादले.. गढ़वाल रेंज अंतर्गत आने वाले जनपदों में तैनात 91 ASI को पहाड़ से मैदान और मैदान से पहाड़ चढ़ाया..

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 18 अक्टूबर को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रखने के आदेश उत्तरकाशी में जारी हो गए हैं. चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने भी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए चमोली में सभी सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों महाविद्यालयों को सोमवार के दिन बंद रखने के निर्देश दे दिए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC पेपर लीक घोटाला: हाकम सिंह की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी STF

इसके साथ ही राजधानी देहरादून में भी कल स्कूल बंद रहेंगे भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखे जाएंगे। डीएम आर राजेश कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आक्रोश: प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...गुस्साए लोगों ने वाहन को किया आग के हवाले..

बताते चलें कि धीरे-धीरे सभी जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश जिला अधिकारियों द्वारा जारी किए जा रहे हैं।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें