देहरादून में गाड़ियों के वर्कशॉप में आग लगने से हड़कंप..

राजधानी देहरादून में गाड़ियों के एक वर्कशॉप में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया.देखते ही देखते आग इतनी भयावह हो गई कि उसने पूरी वर्कशॉप को पूरी तरह अपने जद में ले लिया.. गनीमत रहा कि इस भीषण आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.. जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत हरिद्वार बाईपास रोड़ स्थित एक वर्कशॉप की हैं. अचानक ही गाड़ियों के इस वर्कशॉप में सुबह अचानक आग लग गई. जिसके बाद आनन-फानन में स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस टीम को सूचना देकर  बुलाया गया. जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर सर्विस ने कड़ी मशक्कत कर आग की घटना पर काबू पाया. पुलिस अग्निशमन के दल ने समय रहते आग को आसपास के व्यवसायिक भवनों में फैलने से भी रोक लिया. पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है.जांच पड़ताल जारी है.वहीं घटना से होने वाले नुकसान का भी आंकलन पता लगाया जा रहा है साथ ही घटना किन कारणों से हुई है इसकी भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  Anti drugs awareness Campaign.. SSP देहरादून के निर्देशन में सेलाकुई क्षेत्र कई शिक्षण संस्थानों सहित कॉलेज/इंस्टीट्यूट में चलाया ऑनलाइन नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान…
विसुअल घटना स्थल

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें