CCTV से पुष्टि: किशन नगर एक्सीडेंट को लेकर दून पुलिस का खुलासा…ई-रिक्शा पलटने से हुई थी संदिग्ध परिस्थितियों में चालक की मौत..CCTV फुटेज से हुई घटना की पुष्टि…परिजनों को था हत्या का संदेह !..

चालक के साथ मारपीट का आरोप पुलिस जांच में गलत पाया गया..

देहरादून: किशन चौक पर ई-रिक्शा पलटने से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला CCTV फ़ुटेज स्पष्ट हुआ है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में पता चला कि अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्सा सड़क पर पलट गया और उसके कारण चालक को कोई अंदरूनी चोट आई जिसके कारण उसकी घर जाकर मौत हो गई.. हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है. ऐसे में पुलिस का कहना हैं कि मृतक का बिसरा प्रिजर्व कर लिया है, अब बिसरा से मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही असल मौत कारण  स्पष्ट हो जाएगा. उधर इस मामले को लेकर एसपी सिटी को ई-रिक्शा परिजनों और विशेष संगठनों के लोगों ने हत्या की सब जताते हुए तहरीर दी थी..इसके बाद बुद्धवार 23 अप्रैल 2025 को मुस्लिम संगठन के पदाधिकारियों और मृतक के परिजनों द्वारा एसएसपी देहरादून के साथ मुलाकात की गयी.इस दौरान मुस्लिम संगठन के पदाधिकारियों द्वारा घटना के सम्बन्ध में अपनी शंकाओं से एसएसपी देहरादून को अवगत कराया गया.ऐसे में एसएसपी द्वारा उपस्थित व्यक्तियों को उक्त घटना में पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही से अवगत कराते हुये घटना से सम्बन्धित सीसीटीवी फुटेजों की जानकारी दी गयी.जिसे देखने के उपरान्त मृतक के परिजनों तथा उपस्थित लोगों द्वारा उसकी हत्या न होने और पुलिस द्वारा घटना की जाँच पर अपनी संतुष्टि व्यक्त की..

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा सेंटर सील..देवभूमि सीएससी सेंटर पर जिला प्रशासन ने जड़ा ताला..निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमियता..

CCTV फ़ुटेज ई-रिक्सा एक्सीडेंट

पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल 2025 को चकराता रोड के अंतर्गत किशन नगर चौक के समीप दोपहर के समय रिक्शा पलटने से संदिग्ध परिस्थितियों में रिक्शा चालक की मौत का मामला सामने आया था. घटना के उपरांत विशेष समुदाय के परिजनों द्वारा मृतक से मारपीट का आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगाया गया था. इस आरोप को लेकर परिजनों ने एसपी सिटी को तहरीर के रूप में प्रार्थना पत्र दिया था.लेकिन अब पुलिस जांच पड़ताल में मामला पूरी तरह से गलत पाया गया.घटनास्थल के सामने लगे एक सीसीटीवी फुटेज से इस बात की पुष्टि हुई की सड़क पर आ रहा ई-रिक्शा अचानक और नियंत्रित होकर पलट गया. इसके तत्काल बाद सड़क पर जा रहे राहगीरों ने रिक्शे को उठाते हुए चालक की मदद करने का प्रयास किया.इसके बाद घायल ई-रिक्शा चालक घर पहुंचा जहां उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक:देहरादून के नामी रेस्टोरेंट के अंदर महिला बाथरूम में मोबाइल कैमरा होने से बवाल.. SSP ने तत्काल मुकदमा दर्ज कराया..मोबाइल कैमरे से रिकॉर्डिंग करने वाले युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई जारी.. 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें