भ्रष्टाचार:₹12000/- रिश्वत लेते उद्यान विभाग निरीक्षक को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार..किसानों के निजी आम के पेड़ काटने की परमिशन प्रोसेस के दौरान मांगी गई रिश्वत…

हल्द्वानी/ किच्छा:- भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी हैं. ताजा मामला हल्द्वानी के ग्राम गऊघाट किच्छा का है,जहां उद्यान विभाग के ज्येष्ठ निरीक्षक बादल पांडे को ₹12000 रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने ट्रैप कर रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.रिश्वत की ये रकम किसानों के आम के निजी पेड़ कटवाने में उद्यान विभाग से परमिशन प्रक्रिया के दौरान ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे द्वारा मांगी गई थी.. ऐसे में शिकायतकर्ताओं द्वारा सतर्कता अधिष्ठान को दी गई. प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने उद्यान सचल दल केन्द्र, किच्छा में नियुक्त ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे पुत्र बची राम पाण्डे नि0 शक्ति विहार तल्ली हल्द्वानी, तीन पानी के पास निकट पुरानी आई0टी0आई0 हल्द्वानी को शिकायतकर्ता से 12,000/-रूपये रिश्वत लेते हुये उसके किच्छा स्थित कार्यालय उद्यान सचल दल केन्द्र से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है..अब अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ और चल-अचल संपत्ति की जांच-पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग शुभारंभ..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले खेलों से बढ़ती है देश की साख…भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में स्पोर्ट़स इकोनॉमी की भी रहेगी अहम भूमिका: PM...

विजिलेंस जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता विभाग के टोल फ्री no 1064 पर शिकायत की गई कि उसके द्वारा ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से उनके निजी आम के पेड़ ख़रीदे गये थे,जिन्हें काटने की अनुमति उद्यान विभाग से नियमानुसार ली जानी है. उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे द्वारा कुल 16 पेड़ों को कटवाने के लिए 12,000/-रूपये रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता द्वारा लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत किया गया. और इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान द्वारा तत्काल निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा आज दिनांक 09-04-2026 को उद्यान सचल दल केन्द्र, किच्छा में नियुक्त ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे पुत्र बची राम पाण्डे नि0 शक्ति विहार तल्ली हल्द्वानी, तीन पानी के पास निकट पुरानी आई0टी0आई0 हल्द्वानी को शिकायतकर्ता से 12,000/-रूपये रिश्वत लेते हुये उसके किच्छा स्थित कार्यालय उद्यान सचल दल केन्द्र से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  खराब मौसम बर्फबारी के चलते 3 मई को केदारनाथ यात्रा स्थगित,यात्री सुरक्षित स्थानों पर जहां है वहीं रहे:पुलिस विभाग

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें