भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का प्रहार जारी: अल्मोड़ा ब्लॉक कार्यालय में तैनात अकाउंटेंट ₹15000 घूस लेता रंगे हाथ गिरफ्तार…

अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ कर चल-अचल संपत्ति जांच पड़ताल सहित अग्रिम कार्रवाई जारी..

अल्मोड़ा: जनपद अल्मोड़ा के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा में नियुक्त अकाउंटेंट हरीश सिंह बिष्ट को ₹15000 रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने ट्रेप कर गिरफ्तार किया है.. विजिलेंस जानकारी के अनुसार एक शौचालय निर्माण टेंडर के अंतर्गत शिकायतकर्ता से उसके स्वीकृत हुए 3,00,000/-रूपये के शौचालय निर्माण कार्य के टैण्डर की एफडीआर रिलीज करवाने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी.. इसी क्रम में विजिलेंस को सूचना दी गई,और फिर शिकायतकर्ता से ₹15000 नकद रिश्वत लेते अल्मोड़ा के ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा में नियुक्त अकाउंटेंट हरीश सिंह बिष्ट बहादुर सिंह बिष्ट को 8 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया.अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही विस्तृत पूछताछ कर चल-अचल संपत्ति की जांच पड़ताल ज़ारी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सफ़ल आयोजन के उपरांत आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारीयों को लेकर देहरादून जिलाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठकों का दौर शुरू..निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्व और जिम्मेदारियां के लिए दिए गए आवश्यक दिशानिर्देश..

विजिलेंस के अनुसार अल्मोडा जनपद के ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा में नियुक्त एकाउन्टेंन्ट हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट द्वारा शिकायतकर्ता से उसके स्वीकृत हुए 3,00,000/-रूपये के शौचालय निर्माण कार्य के टैण्डर की एफडीआर रिलीज करवाने की एवज में पैंसे की मांग की जा रही थी। सतर्कता अधिष्ठसतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 08.04.2026 को अभियुक्त हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट पुत्र श्री बहादुर सिंह बिष्ट हाल लेखाकार विकास खण्ड लमगड़ा निवासी मौहल्ला बांसमीड़ा निकट नंदा देवी मंदिर चीनाखान, अल्मोडा को शिकायतकर्ता से 15,000/-रूपये रिश्वत लेते हुये ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: ढोल नगाडों के साथ गुण्डा एक्ट में RTI एक्टिविस्ट/ अधिवक्ता को दून पुलिस ने किया 6 माह के लिए जिलाबदर..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें