कोर्ट सुरक्षा अलर्ट :उत्तराखंड के सभी न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर सघन चेकिंग अभियान संचालित.. SSP/SP द्वारा स्वयं  निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकलन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.. आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु प्रतिक्रिया तंत्र की प्रभावशीलता भी जांची गई……सवाल -आम जनता की सुरक्षा में इतनी मुस्तैदी कब ?..

देहरादून/नैनीताल : इन दोनों उत्तराखंड राज्य में आम लोगों की सुरक्षा वाकई भगवान भरोसे चल रही है.क्योंकि इन दिनों लगातार बम धमाके की धमकियों के चलते पूरा पुलिस तंत्र बड़े-बड़े संस्थाओं,माननीयों और अफसरों के आगे-पीछे पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था कर चौकसी में जुटा है. इसका एक बड़ा कारण इन दिनों न्यायालयों तक को बम धमाके से उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से एक के बाद एक आ रही है. उत्तरकाशी,चमोली,नैनीताल,देहरादून और हरिद्वार जैसे जिला न्यायालयों में इन दिनों बम से उड़ाने की धमकियों से दहशत का माहौल है. ऐसे में  पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार राज्य के सभी 13 जनपदों के एसपीएस/एसपी और वरिष्ठ उच्च-अधिकारीयों द्वारा स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकलन किया जा है . साथ ही आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रतिक्रिया तंत्र की प्रभावशीलता जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहें है. पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जनपद प्रभारियों द्वारा न्यायालय परिसरों में बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रबंधों की भौतिक समीक्षा की गई. प्रवेश व्यवस्था, निगरानी तंत्र एवं तैनात सुरक्षा बलों की तत्परता का परीक्षण किया गया.संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन जांच की गई. साथ ही  परिसर की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया.इसलिए सवाल है कि आम जनता की सुरक्षा में इतनी मुस्तैदी कब देखी जाएगी?..

यह भी पढ़ें 👉  सर्दी : ठंड से ठिठुरते लोगो के बीच, देर रात पहुंचे दून DM. बांटे कम्बल. प्रमुख चौराहों पर अलाव के लिए निर्देश..

अब सवाल यह है कि आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा? क्योंकि बीते दिनों देहरादून से लेकर कई जनपदों में एक के बाद एक हत्याओं का सिलसिला चला. जिससे आम लोगों में असुरक्षा का भाव पहले से अधिक बढ़ गया है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि उत्तराखंड राज्य में इन दोनों आमजन की सुरक्षा पूरी तरह भगवान भरोसे चल रहीं है!..

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति: देर रात मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात. "तो बन गईं बात"। मान गए हरक ....

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें